ओबी वर्ल्डफोन एमवी1 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां

ओबी वर्ल्डफोन एमवी1 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें खूबियां
विज्ञापन
मोबाइल कंपनी ओबी वर्ल्डफोन ने बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में अपना नया स्मार्टफोन एमवी1 लॉन्च कर दिया। ओबी वर्ल्डफोन ऐप्पल के पूर्व सीईओ जॉन स्कली की कंपनी है। कंपनी के मुताबिक एमवी1 के जरिये उनका लक्ष्य एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों के 'युवा प्रोफेशनल' हैं।

एमवी1 स्मार्टफोन की कीमत लगभग 10 हजार रुपये (149 डॉलर) है। यह स्मार्टफोन 2 जीबी और 1 जीबी रैम के दो वेरिएंट में उपलब्ध होगा। दोनों ही वेरिएंट में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। एक जीबी रैम वेरिएंट की कीमत लगभग 9500 रुपये (139 डॉलर) है। ओबी वर्ल्डफोन एमवी1 फिलहाल एशिया और अफ्रीका में ही मिलेगा जबकि लैटिन अमेरिका और यूरोप जैसे बाजारों में यह मार्च में लॉन्च होगा। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन एमवी1 को ऑनलाइन और रिटेल स्टोर के जरिये बेचा जाएगा।

एमवी1 एंड्रॉयड लीलॉपॉप 5.1 और सायनोजेन ओएस 12.1.1 वेरिएंट में मिलेगा। सायनोजेन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले एडिशन में यूजर आइकन और थीम को अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर पाएंगे। इस स्मार्टफोन में ट्रूकॉलर और लाइवडिस्प्ले जैसे फीचर भी मौजूद हैं जिससे लाइट आधारित यूजर स्क्रीन को एडजस्ट किया जा सकता है।

ओबी वर्ल्डफोन एमवी1 में (720x1280 पिक्सल) का पांच इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 294पीपीआई है। स्मार्टफोन में सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है। फोन में एड्रेनो 304 जीपीयू से लैस 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 212 प्रोसेसर है। एलईडी फ्लैश और एफ/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है जबकि दो मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 4 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

डुअल सिम ओबी वर्ल्डफोन एमवी1 एक माइक्रो और एक नैनौ सिम सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ए जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 145.6x72.6x8.95 मिलीमीटर और वजन 149 ग्राम है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »