Nuu Mobile ने भारतीय मार्केट में लॉन्च किए चार नए स्मार्टफोन

भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और कंपनी ने अपनी दावेदारी पेश की है। हम बात कर रहे हैं अमेरिकी कंपनी नू मोबाइल की। इस कंपनी ने भारतीय मार्केट में कदम रखने के साथ 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 23 अगस्त 2017 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Nuu Mobile को किफायती दाम वाले हैंडसेट बनाने के लिए जाना जाता है
  • पनी ने भारतीय मार्केट में कदम रखने के साथ 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए
  • Nuu Q500, Q626, M3 और X5 किए गए हैं लॉन्च
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक और कंपनी ने अपनी दावेदारी पेश की है। हम बात कर रहे हैं अमेरिकी कंपनी नू मोबाइल की। इस कंपनी ने भारतीय मार्केट में कदम रखने के साथ 4 नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Nuu Mobile को किफायती दाम वाले हैंडसेट बनाने के लिए जाना जाता है और Q500, Q626, M3 और X5 स्मार्टफोन के ज़रिए भी इसी प्राइस सेगमेंट के ग्राहकों को नया विकल्प देने की कोशिश की गई है।

Nuu Mobile पहले से अमेरिकी, यूनाइटेड किंगडम, इंडोनेशियाई और अन्य  मार्केट में बिजनेस करती रही है। कंपनी अब भारतीय मार्केट में अपने लिए खास जगह बनाने की कोशिश कर रही है जहां पर अभी Samsung, Xiaomi, Vivo और Oppo जैसे ब्रांड का बोलबाला है।

Nuu Q500, Q626, M3 और X5 की कीमत
4जी वीओएलटीई फीचर से लैस नू क्यू500, नू क्यू626, नू एम3 और नू एक्स5 की कीमत 9,999 से 15,999 रुपये के बीच है। नू क्यू500 कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है और एक्स5 सबसे महंगा। नू एम3 और नू क्यू626 की कीमत क्रमशः 12,499 और 12,999 रुपये में मिलता है। स्मार्टफोन ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री सितंबर महीने से शुरू होगी।
Advertisement
 
Nuu X5 के स्पेसिफिकेशन
नू एक्स5 मिड रेंज सेगमेंट में कंपनी का फ्लैगशिप हैंडसेट है। स्मार्टफोन में ज़िंक एल्यूमीनियम बॉडी दी गई है और इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 5.5 इंच का (1080x1920 पिक्सल) फुल-एचडी डिस्प्ले है और यह स्मार्टवेक तकनीक से लैस है। इसमें स्मार्ट कंट्रोल के लिए एयर गेस्चर दिए गए हैं। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपेसट के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Nuu X5 में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फ्लैश, ऑटोफोकस, पनोरमा, बर्स्ट और फोटो मोड से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस है। डुअल सिम स्मार्टफोन में 2950 एमएएच की बैटरी है। वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूसबी 2.0, एफएम और जीपीएस जैसे आम कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।

Nuu M3 के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
Nuu M3 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। मेटल बॉडी वाले इस हैंडसेट में स्मूथ फिनिश दी गई है। इसमें 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है जिसमें एक्स5 वाले स्मार्ट गेसचर भी हैं। इस डुअल सिम हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटीके6737 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।

Nuu M3 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑटोफोकस, लाइव फोटो और अन्य कई फीचर से लैस है। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हैंडसेट की बैटरी 3200 एमएएच की है। इसमें वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, एफएम और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
Advertisement

Nuu Q626 के स्पेसिफिकेशन
नू क्यू626 में फ्रंट और बैकपैनल पर ग्लास का इस्तेमाल हुआ है जो इसे बजट कीमत में प्रीमियम होने का एहसास देता है। यह सेफायर ब्लू और जेट ब्लैक कलर में आएगा। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Nuu Q626 में ऑटोफोकस और फ्लैश वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, एफएम और जीपीएस शामिल हैं।

Nuu Q500 के स्पेसिफिकेशन
नू क्यू500 इन चार स्मार्टफोन में सबसे सस्ता है। इसमें मेटल बॉडी का इस्तेमाल हुआ है। यह मैटे ब्लैक और सिल्वर रंग में आएगा। हैंडसेट 6.9 मिलीमीटर मोटाई वाला है। यह 5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा। नू के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ आता है। आपको 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगी। यूज़र 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।

Nuu Q500 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रोयूएसबी 2.0, एफएम, और जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Fingerprint scanner is quick
  • Selfie flash is useful in low-light
  • Bad
  • Camera performance is sub-par
  • Higher battery drain during gaming
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750टी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2950 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Display has good colour reproduction
  • Battery lasts one day
  • Bad
  • Camera performance is poor
  • No fingerprint scanner
  • Longer app load times
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nuu Mobile, Nuu Q500, Nuu Q626, Nuu M3, Nuu X5, Mobiles, Android, India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.