मोबाइल गेमिंग के शौकीनों के लिए 21 नवंबर को आ रहा है Nubia Z70 Ultra, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए कंफर्म

Nubia ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि Nubia Z70 Ultra स्मार्टफोन को चीन में 21 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z70 Ultra स्मार्टफोन को चीन में 21 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.85-इंच 1.5K डिस्प्ले पैनल मिलेगा
  • फोन AI Transparent Algorithm 7.0 से लैस अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आएगा

Photo Credit: Nubia

Nubia ने हाल ही में अपनी RedMagic लाइनअप के फ्लैगशिप मॉडल, RedMagic 10 Pro और 10 Pro+ को लॉन्च किया और अब, कंपनी Z70 Ultra को अगले हफ्ते चीन में लॉन्च करने वाली है। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए डेट को अनाउंस किया। साथ ही स्मार्टफोन को भी टीज किया गया है, जिसमें इसके डिस्प्ले डिटेल्स का पता चलता है। ZTE के सब-ब्रांड का अपकमिंग Z-सीरीज फोन BOE के 6.85-इंच पैनल के साथ आएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करेगा। फोन Nubia Z60 Ultra का सक्सेसर होगा।

Nubia ने चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म, वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि Nubia Z70 Ultra स्मार्टफोन को चीन में 21 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। लोकल समय के अनुसार स्मार्टफोन को दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे) पेश किया जाएगा। पोस्ट में एक टीजर इमेज शियर की गई है, जिसमें स्मार्टफोन के साथ बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस मिलने की ओर इशारा किया गया है। इसमें बेहद पतले बेजल्स के साथ डिस्प्ले दिखाया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए किसी प्रकार का नॉच या होल नहीं है, जो इशारा देता है कि RedMagic 10 Pro सीरीज के समान यह भी AI Transparent Algorithm 7.0 से लैस अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आएगा।
Advertisement

Nubia Z70 Ultra में 6.85-इंच साइज का 1.5K डिस्प्ले पैनल मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 95.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आएगा। BOE द्वारा तैयार किए गए पैनल में 2,000 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल और 430ppi पिक्सल डेंसिटी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन में 1.25mm पतले बेजल्स मिलेंगे। Z70 Ultra के Snapdragon 8 Elite SoC पर काम करने की पुष्टि की जा चुकी है। इसमें Nubia का Nebula AIOS मिलेगा।

Nubia Z70 Ultra पिछले साल लॉन्च हुए Z60 Ultra का सक्सेसर होगा, जो प्रभावित करने वाले गेमिंग फीचर्स से लैस आता है। Z60 Ultra Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच BOE Q9+ OLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ 6,000mAh बैटरी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट और अंडर डिस्प्ले फ्रंट कैमरा शामिल है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.