Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition: मिनटों में खत्म हो गया Nubia के इस Van-Gogh स्टाइल स्मार्टफोन का स्टॉक!

बैक पैनल पर Van Gogh स्टाइल आर्ट की मौजूदगी के अलावा, इस एडिशन में मूल वर्जन के समान ही स्पेसिफिकेशन्स हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2024 18:24 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition लॉन्च के साथ ही सोल्ड आउट हो गया था
  • फोन के बैक पैनल पर Van-Gogh स्टाइल आर्ट बनाई गई है
  • इसके स्पेसिफिकेशन्स मूल वेरिएंट के समान ही हैं

Nubia Z60 Ultra को चीन में इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया था

Nubia ने रविवार को ग्लोबल मार्केट में Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition को लॉन्च किया था। इस स्पेशल एडिशन को बहुत कम संख्या में उपलब्ध कराया गया था। इसकी खासियत इसके डिजाइन में शामिल की गई Van Gogh स्टाइल आर्ट है। लुक में बदलाव के अलावा, Starry Night एडिशन में मूल वर्जन की तुलना में कुछ अलग नहीं है, जिसका मतलब है कि लिमिटेड एडिशन भी Snapdragon 8 Gen 3 SoC, 120Hz OLED डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी और 50MP + 50MP + 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम से लैस आता है।

Nubia Z60 Ultra Starry Night Edition को इतनी सीमित संख्या में लॉन्च किया गया था कि यह कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर कुछ ही समय में आउट-ऑफ-स्टॉक हो गया था। Nubia ने अपने इंटरनेशनल ऑनलाइन शॉप पर नोटिस दिया है कि इस एडिशन को रीस्टॉक करने का कंपनी का कोई प्लान नहीं है। इसके अलावा, यदि आप भारत में रहते हैं और इसका इंतजार करना चाहते हैं, तो बता दे कि Nubia ने फिलहाल इसकी या मूल Z60 Ultra की भारत में उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
Advertisement

बैक पैनल पर Van Gogh स्टाइल आर्ट की मौजूदगी के अलावा, इस एडिशन में मूल वर्जन के समान ही स्पेसिफिकेशन्स हैं। इसमें भी 6.8 इंच का 10-बिट फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2480 x 1116 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिप पर काम करता है। इसमें LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है।

स्पेशल एडिशन के रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 3.3x जूम सपोर्टेड 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिसमें धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी 3.1 है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.