Nubia Z60 Ultra के डिजाइन का खुलासा, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nubia Z60 Ultra में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।
  • Nubia Z60 Ultra में 80W चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी होगी।

Nubia Z60 Ultra में 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Nubia

Nubia 19 दिसंबर को चीन में Nubia Z60 Ultra को पेश करेगी। हाल ही में नजर आई एक फोटो में फोन के व्हाइट वेरिएंट का डिजाइन पता चला था। आज ब्रांड ने Z60 Ultra के डिजाइन के साथ-साथ कलर वेरिएंट को दिखाते हुए कुछ पोस्टर जारी किए। यहां हम आपको Nubia Z60 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Z60 Ultra का डिजाइन


Nubia Z60 Ultra तीन कलर्स ब्लैक, सिल्वर और ब्लू में उपलब्ध होगा। फ्रंट में फोन में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। फोन के बैक पैनल में रियर कैमरा सेटअप के लिए एक यूनिक डिजाइन है, जिसमें बाईं ओर दो कैमरे और एक एलईडी फ्लैश और नूबिया ब्रांडिंग के साथ दाईं ओर एक पेरिस्कोपिक जूम कैमरा यूनिट है। फोन के ब्लैक और व्हाइट वेरिएंट में रियर की ओर प्लेन लुक है तो वहीं ब्लू वेरिएंट के रियर पैनल पर गैलेक्सी जैसा पैटर्न है, जिससे इसकी सुंदरता में इजाफा होता है। फोन के कॉर्नर फ्लैट हैं और दाईं ओर कॉर्नर पर वॉल्यूम रॉकर, लाल कलर का पावर बटन और अलर्ट स्लाइडर जैसा स्विच है।


Advertisement
Nubia Z60 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


रिपोर्टों के अनुसार, Nubia Z60 Ultra में 6.8 इंच की OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 6,000mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 80W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आगामी फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MyOS पर काम करने की उम्मीद है।

Z60 Ultra के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम के साथ 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं इसके फ्रंट में में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह फोन अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.