Nubia Z60 Ultra, Z50 SE के स्पेसिफिकेशंस लीक, 64MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ होंगे लॉन्च

Nubia Z60 Ultra में एक फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो कि Z50 Ultra की तरह 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Z60 Ultra में एक फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Nubia Z60 Ultra के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Nubia Z60 Ultra फोन 12GB RAM और एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

Nubia Z50 Ultra में 6.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nubia

Nubia कथित तौर पर चीनी बाजार में दो Z-सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nubia Z60 Ultra और Nubia Z50 SE पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि ब्रांड दिसंबर में इन स्मार्टफोन्स को चीनी बाजार में लेकर आ रही है। बताया जाता है कि Z50 SE स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जबकि Z60 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।

Nubia ने हाल ही में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ वाले गेमिंग फोन की Red Magic 9 Pro सीरीज को पेश किया था। एक नई लीक में, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी SD8G3 फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है। टिपस्टर ने Z60 Ultra के बारे में जानकारी प्रदान की है। यहां हम आपको Nubia Z60 Ultra और Nubia Z50 SE के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Z60 Ultra के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


लीक से पता चलता है कि Nubia Z60 Ultra में एक फ्लैट OLED डिस्प्ले दी जाएगी, जो कि Z50 Ultra की तरह 1.5K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करती है। लीक में कहा गया है कि फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और 6,000mAh की बैटरी होगी। इसी टिपस्टर के एक अन्य लीक से पता चला है कि यह 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Z60 Ultra के रियर में 1/1.56-इंच कैमरा सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, प्राइमरी स्नैपर के साथ 1/1.55-इंच कैमरा सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 1/2-इंच कैमरा सेंसर के साथ 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। वहीं इसके फ्रंट कैमरा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्मार्टफोन को अक्टूबर में गीकबेंच के डाटाबेस में मॉडल नंबर NX721J के साथ देखा गया था। लिस्टिंग से पता चला है कि फोन 12GB RAM और एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड MyOS UI के साथ आएगा।
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.