Nubia Z17 miniS में है 6 जीबी रैम व चार कैमरे, जानें ख़ूबियां

ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने गुरुवार को अपने नूबिया ज़ेड17एस स्मार्टफोन के साथ नूबिया ज़ेड17 मिनी एस भी लॉन्च कर दिया। चीन में लॉन्च होने वाले नूबिया ज़ेड17 मिनी एस में मिड रेंज स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं वहीं ज़ेड17एस एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। Nubia Z17 miniS की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो फ्रंट व दो रियर कैमरे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2017 09:37 IST
ज़ेडटीई के नूबिया ब्रांड ने गुरुवार को अपने नूबिया ज़ेड17एस स्मार्टफोन के साथ नूबिया ज़ेड17 मिनी एस भी लॉन्च कर दिया। चीन में लॉन्च होने वाले नूबिया ज़ेड17 मिनी एस में मिड रेंज स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं वहीं ज़ेड17एस एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। Nubia Z17 miniS की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो फ्रंट व दो रियर कैमरे।

Nubia Z17 MiniS 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) में उपब्ध होगा। यह स्मार्टफोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 19 अक्टूबर से शुरू होगी। डिज़ाइन की बात करें तो नूबिया ज़ेड17एस एक 3डी ग्लास बॉडी वाला फोन है जिसमें मेटल का इस्तेमाल भी हुआ है। फोन के रियर पैनल पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास नहीं दिया गया है।
Advertisement

नूबिया ज़ेड17 मिनीएस में एक 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है जो कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। इसमें एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और यह डुअल सिम सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1 नूगा आधारित नूबिया यूआई 5.0 पर चलता है। ज़ेड17 मिनीएस में अपर्चर एफ/2.2, नियोविज़न 7.0 और डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो सोनी सेंसर हैं जिनका इस्तेमाल मोनोक्रोम और आरजीबी के लिए किया जाता है।

आगे की तरफ़ फोन में एक 16 मेगापिक्सल सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। हैंडसेट के होम बटन में ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन को पावर देने के लिए 3200 एमएएच की बैटरी है। ज़ेड17 मिनीएस यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

वहीं नूबिया ज़ेड17एस में एक 5.7 इंच (1080×2040 पिक्सल्स) फुलएचडी+ एलटीपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन डेनसिटी 403 पीपीआई है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ 64 बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रै्गन 835 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लइए एड्रेन 540 जीपीयू है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होगा फोन को पावर देने के लिए 3100 एमएएच बैटरी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.