16GB रैम, 5000mAh बैटरी, स्‍नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर के साथ Nubia Red Magic 7 Pro लॉन्‍च, जानें दाम

इस फोन को चीन में 135W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था, जबकि ग्‍लोबल मॉडल में सिर्फ 65W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2022 12:30 IST
ख़ास बातें
  • यह डिवाइस ओब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी
  • इस फोन को 16GB + 512GB स्टोरेज वैरिएंट में भी बेचा जाएगा
  • इसकी कीमत 899 डॉलर (लगभग 68,500 रुपये) है

Nubia Red Magic 7 Pro की कीमत 16GB + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 799 डॉलर (लगभग 60,890 रुपये) से शुरू होती है।

Photo Credit: Nubia

नूबिया रेड मैजिक 7 प्रो (Nubia Red Magic 7 Pro) स्‍मार्टफोन मंगलवार को ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया। यह कंपनी की रेड मैजिक गेमिंग स्मार्टफोन लाइनअप का हिस्‍सा है, जिसे सबसे पहले 17 फरवरी को चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। यह 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले को सपोर्ट करता है और 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरे से लैस है। फ्रंट में अंडर डिस्‍प्‍ले सेल्‍फी कैमरा दिया गया है। इस फोन को चीन में 135W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया था, जबकि ग्‍लोबल मॉडल में सिर्फ 65W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 
 

Nubia Red Magic 7 Pro के दाम और उपलब्‍धता 

Nubia Red Magic 7 Pro की कीमत 16GB + 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए 799 डॉलर (लगभग 60,890 रुपये) से शुरू होती है। यह डिवाइस ओब्सीडियन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इस फोन को 16GB + 512GB स्टोरेज वैरिएंट में भी बेचा जाएगा, जिसकी कीमत 899 डॉलर (लगभग 68,500 रुपये) है। यह सुपरनोवा कलर ऑप्‍शन में आता है, जिसमें ट्रांसपैरंट डिजाइन है। इस फोन को 27 अप्रैल से एशिया-पैसिफ‍िक रीजन, यूरोप, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्‍ट और नॉर्थ अमेरिका में खरीदा जा सकेगा। इंडिया में इस स्मार्टफोन की उपलब्धता का ऐलान किया जाना अभी बाकी है। 
Advertisement
 

Nubia Red Magic 7 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आने वाला Nubia Red Magic 7 Pro स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड रेडमैजिक ओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6.8 इंच का AMOLED फुल-एचडी + (1,080×2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 960Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 600 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनैस है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB LPDDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें एक डेडिकेटेड रेड कोर 1 गेमिंग चिप भी है, जिसे गेमिंग से जुड़े कामों के लिए फोन में लगाया गया है। खासतौर पर साउंड, हैप्टिक फीडबैक और लाइटिंग इफेक्ट को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें ICE 9.0 कूलिंग सिस्टम भी लगा है। 

फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ f/2.2 अपर्चर लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर लेंस वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

Nubia Red Magic 7 Pro में 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ V5.2, GPS, NFC, 3.5mm का ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर लगा है। इसमें 65W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी है। इसका वजन 235 ग्राम है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.