Nubia Red Magic 7 में मिलेगा Red Core 1 गेमिंग चिप, शानदार होगा गेमिंग एक्सपीरियंस

Nubia Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन में Red Core 1 नाम की गेमिंग चिप दी जाएगी, जिसका ऐलान चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट के जरिए ZTE के स्वामित्व वाले ब्रांड ने किया है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Nubia सीरीज़ में शामिल हो सकते हैं Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro मॉडल्स
  • Red Core 1 गेमिंग चिप में मिलेगा 19 प्रतिशत लाउड साउंड
  • इस चिप में वाइटब्रेशन में भी मिलेगी इम्प्रूव्मेंट्स
Nubia Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन में Red Core 1 नाम की गेमिंग चिप दी जाएगी, जिसका ऐलान चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट के जरिए ZTE के स्वामित्व वाले ब्रांड ने किया है। इस चिप को लेकर दावा किया गया है कि यह शॉल्डर बटन रिस्पॉन्स, वाइब्रेशन फीडबैक, ऑडियो और आरजीबी लाइटिंग में इम्प्रूव्मेंट्स के साथ एन्हैंस्ड गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। नुबिया रेड मैजिक 7 सीरीज़ को लेकर माना जा रहा है कि इसमें Red Magic 7 और Red Magic 7 Pro मॉडल्स शामिल होंगे, जिसे चीन में 17 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

वीबो पोस्ट के अनुसार, Nubia Red Magic 7 गेमिंग स्मार्टफोन में Red Core 1 गेमिंग चिप मिलेगा, जिसे Red Magic टीम, Awinic और JD Esports द्वारा को-डेवलप किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह चिप चार कोर एरिया में इम्प्रूव्मेंट्स प्रदान करेगी, जो कि एन्हैंस्ड गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे।
Advertisement

पहला एरिया शॉल्डर बटन से संबंधित है। कंपनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर के अनुसार, इस फोन में डुअल इंडिपेंडेंट टच शॉल्डर बटन दिया जाएगा, जो कि (अनुवाद) "मिलिसेकेंड-लेवल टच रिस्पॉन्स, रिच कस्टम सेटिंग्स, कठिन ऑपरेशन्स का क्विक इम्प्लिमेंटेंशन, पांच-चैनल हाई परफोर्मेंस आईसी, 500Hz टच सैम्पलिंग रेट और एल्गोरिदम ऑप्टिमाइजेशन" ऑफर करता है। यह वाटर और स्वैट रसिस्टेंट भी है।

दूसरे की बात करें, तो यह हैप्टिक रिस्पॉन्स से संबंधित है। कंपनी का कहना है कि नुबिया रेज मैजिक 7 स्मार्टफोन में रेड कोर 1 गेमिंग चिप dual X-axis linear वाइब्रेशन मोटर के साथ आता है, जो कि 1ms की रिस्पॉन्स स्पीड ऑफर करता है। वहीं, वाइब्रेशन इंटेंसिटी को 160 प्रतिशत तक बढ़ा देता है।
Advertisement

कंपनी के अनुसार, नुबिया रेड मैजिक 7 गेमिंग स्मार्टफोन के स्पीकर में ऑप्टिमाइजेशन साउंड के रूप में भी गेमिंग चिप का फायदा मिलेगा। पुराने जनरेशन के फोन की तुलना में इस फोन के स्पीकर में 19 प्रतिशत लाउड साउंड मिलेगा और यह ऑप्टिमाइज हाई और लो-फ्रीक्वैंसी साउंड आउटपुट और बेस ऑफर करते हैं। डुअल स्पीकर मैजिक बॉटम साउंड एल्गोरिदम और DTS: X Ultra surround साउंज के साथ आएंगे।
Advertisement

नुबिया रेड मैजिक 7 में मिलने वाली गेमिंग चिप फोन  के बैक पैनल पर स्थित RGB लाइट को भी हैंडल करेगी। यह यूज़र्स को 4096 के बीच ब्राइटनेस चुनने की इज़ाजत देती है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.