Nubia Red Magic 5S गेमिंग फोन 28 जुलाई को होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां

कीमत के लिहाज़ में Red Magic 5S स्मार्टफोन Red Magic 5G और Red Magic 5G Lite को फॉलो कर सकता है, जो कि मार्च और जून में लॉन्च किए गए थे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 16:06 IST
ख़ास बातें
  • Nubia Red Magic 5S गेमिंग फोन 28 जुलाई को होगा लॉन्च
  • रेडमी मैजिक 5एस फोन LPDDR5 रैम और UFS3.1 स्टोरेज से होगा लैस
  • फोन में दिया जाएगा Snapdragon 865+ चिपसेट और 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले
Nubia Red Magic 5S गेमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख से आखिरकार पर्दा उठा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 28 जुलाई को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए दी। कंपनी अब-तक स्मार्टफोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन की जानकारी टीज़ कर रही थी, लेकिन अब आखिरकार कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख की भी घोषणा कर दी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर और 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ-साथ शोल्डर बटन को बेहतर करने के लिए हाई टच सैम्पलिंग रेट के साथ आएगा।
 

Nubia Red Magic 5S launch date

कंपनी ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर अपने अकाउंट Red Magic के जरिए पोस्ट करते हुए ऐलान किया कि Nubia Red Magic 5S स्मार्टफोन चीन में 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने अब-तक स्मार्टफोन की कीमत व लॉन्च टाइमिंग को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य जानकारियों से भी पर्दा उठा दिया जाएगा।
Advertisement
 

Nubia Red Magic 5S specifications

एक अन्य वीबो पोस्ट के अंदर नुबिया ने कंफर्म किया है कि रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आएगा, जिसका टच सैम्पलिंग रेट 240 हर्ट्ज़ होगा। दो शोल्डर बटन में भी सुधार किया गया है और अब इनका टच सैम्पलिंग रेट 320 हर्ट्ज़ होगा।

इसके अलावा पिछले हफ्ते Nubia Technology के प्रेसिडेंट Ni Fei ने टीज़ कर इसमें स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर होने की जानकारी दी थी और उन्होंने आगामी फोन में बिल्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी संबंधित भी जानकारी दी थी। इसमें हिट डिसपेशन के लिए कॉपर फॉइल का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी गेमिंग सेशन के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए हाई प्रफोर्मेंस थर्मल जेल, लार्ज लिक्विड कूलिंग ट्यूब और एयर डक्ट्स का इस्तेमाल करती आई है। इसमें फोन के लिए एक्सटर्नल कूलिंग फैन दिए जाने की बात कही गई है।
Advertisement

इसके अलावा Fei ने वीबो पोस्ट में यह भी जानकारी दी है कि रेड मैजिक 5एस फोन LPDDR5 रैम और UFS3.1 स्टोरेज के साथ आएगा।

ये सभी हाई-एंड स्पेसिफिकेशन फोन की कीमत को निश्चित तौर पर थोड़ा बढ़ाएंगे ज़रूर। कीमत के लिहाज़ से रेड मैजिक 5एस स्मार्टफोन Red Magic 5G और Red Magic 5G Lite का पीछा कर सकता है, जिन्हें क्रमश: मार्च और जून में लॉन्च किया गया था। रेड मैजिक 5जी स्मार्टफोन चीन में 3,799 चीनी युआन (लगभग 40,600 रुपये) में लॉन्च हुआ था, वहीं रेड मैजिक 5जी लाइट फोन स्पेन में 612 यूरो (लगभग 52,300 रुपये) में लॉन्च हुआ था।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nubia, Red Magic 5S, Red Magic 5S specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.