Nubia Red Magic 2 गेमिंग फोन में हैं 10 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर

ZTE का सब ब्रांड Nubia का नया गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 2 क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। Red Magic 2 में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 10 जीबी रैम समेत कई खूबियां हैं।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 8 नवंबर 2018 12:45 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है नूबिया रेड मैजिक 2
  • Nubia Red Magic 2 के लिए क्राउंडफंडिंग शुरू
  • नूबिया रेड मैजिक 2 के कुछ स्पेसिफिकेशन आए सामने

Nubia Red Magic 2 गेमिंग फोन के लिए क्राउडफंडिंग शुरू

ZTE का सब ब्रांड Nubia का नया गेमिंग स्मार्टफोन Red Magic 2 क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने इस सप्ताह चीन में नूबिया रेड मैजिक 2 स्मार्टफोन के लिए अभियान की शुरुआत की है। Nubia Red Magic 2 को चीनी साइट JD.com  से ऑर्डर किया जा सकता है। कंपनी पहले ही स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा चुकी है, जैसे कि Red Magic 2 में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, 10 जीबी रैम और लिक्विड/एयर-कूलिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। नूबिया रेड मैजिक 2 की शुरुआती कीमत 3,888 चीनी युआन (लगभग 40,800 रुपये) है।

याद करा दें कि कंपनी का पहला गेमिंग स्मार्टफोन नूबिया रेड मैजिक स्मार्टफोन भी IndieGoGo पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया गया था। Red Magic 2 क्राउडफंडिंग के लिए JD.com पर उपलब्ध है। नूबिया ब्रांड का यह हैंडसेट केवल 10 जीबी रैम/256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में मिलेगा। क्राउडफंडिंग अभियान 6 नवंबर से शुरू हुआ और 6 दिसंबर तक चलेगा। कंपनी का उद्देश्य 1 मिलियन चीनी युआन (लगभग 1.04 करोड़) कमाने का था, लेकिन अभी कुछ ही समय में कंपनी ने 2,323,600 चीनी युआन (लगभग 2.42 करोड़) जुटा लिए हैं।

Red Magic 2 हैंडसेट रेड मैजिक ओएस पर आधारित एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। फोन में लिक्विड और एयर कूलिंग तकनीक का इस्तेमाल हुआ है जो तापमान को घटाकर सीपीयू परफॉर्मेंस को 70 प्रतिशत तक बढ़ाने में मदद करती है। कंपनी ने वादा किया है कि नए Nubia Red Magic स्मार्टफोन में यूजर को 4डी गेमिंग एक्सपीरियंस का अनुभव मिलेगा।

दिवाली 2018 त्योहार के बाद अब नूबिया भारत में अपना रेड मैजिक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। स्मार्टफोन का दाम 30,000 रुपये से काम होने की उम्मीद है। यदि बात करें स्पेसिफिकेशन की तो स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 8.1 ओरियो, 6 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एलटीपीएस टीएफटी पैनल, 24 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.