नूबिया एन1 लाइट आज भारत में होगा लॉन्च

इसी महीने भारत में अपना नूबिया एम2 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, नूबिया ने शुक्रवार को एक टीज़र जारी किया था। इस टीज़र के मुताबिक, कंपनी 22 मई को भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने रविवार को एक नया टीज़र जारी किया। जिसमें एन1 लाइट को सोमवार को लॉन्च करने की जानकारी दी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मई 2017 10:01 IST
ख़ास बातें
  • नूबिया एन1 सबसे पहले एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च हुआ था
  • स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरे के लिए एलईडी फ्लैश दिया गया है
  • नूबिया एम2 लाइट इसी महीने लॉन्च हुआ है
इसी महीने भारत में अपना नूबिया एम2 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद, नूबिया ने शुक्रवार को एक टीज़र जारी किया था। इस टीज़र के मुताबिक, कंपनी 22 मई को भारत में एक और स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने रविवार को एक नया टीज़र जारी किया। जिसमें एन1 लाइट को सोमवार को लॉन्च करने की जानकारी दी। इसके साथ ही एक तस्वीर भी पोस्ट की। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को इसी साल एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया था।

शुक्रवार को जारी किए गए लॉन्च पोस्टर को टीज़र के साथ ही ट्वीट किया था। कंपनी ने कहा, ''लेट देयर बी लाइट!'' इसके अलावा, लॉन्च पोस्टर में दिख रहा स्मार्टफोन नूबिया एन1 लाइट जैसा ही दिख रहा है। डिज़ाइन की बात करें तो यह एन1 लाइट जैसा है और फोन में फ्रंट कैमरे के लिए एलईडी फ्लैश भी है।

नूबिया एन1 लाइट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें नाम से ठीक उलट 5.5 इंच  (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एचडी डिस्प्ले है। डिवाइस में क्वाड कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौज़ूद है 2 जीबी रैम। नूबिया एन1 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और बैटरी 3000 एमएएच की। यह जानकारी एंड्रॉयड अथॉरिटी ने दी है।

कैमरे की बात करें तो नूबिया एन1 लाइट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा एक फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से डिवाइस 0.3 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.