Nubia Focus 2 5G के डिजाइन और कैमरा का खुलासा, जानें सबकुछ

ZTE कथित तौर पर Nubia Focus 2 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 13:30 IST
ख़ास बातें
  • ZTE कथित तौर पर Nubia Focus 2 5G पर काम कर रहा है।
  • Nubia Focus 2 5G सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट के जरिए ऑनलाइन सामने आया है।
  • Nubia Focus 2 के लिए ट्रिपल-कैमरा सेटअप का सुझाव मिलता है।

Nubia Focus 5G में 108MP कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Nubia

ZTE कथित तौर पर Nubia Focus 2 5G पर काम कर रहा है। हाल ही में आगामी Nubia Focus 2 5G सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट के जरिए ऑनलाइन सामने आया है, जिससे डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चला है। ऐसा लग रहा है कि Z2462N मॉडल नंबर वाला डिवाइस Nubia Focus पर बेस्ड हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में एक किफायती स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। यहां हम आपको Nubia Focus 2 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Nubia Focus 2 5G Camera


ईयू डिकलेरेशन घोषणापत्र की एक लो-रेजॉल्यूशन इमेज सामने आई है, जिसमें Focus 2 के लिए ट्रिपल-कैमरा सेटअप का सुझाव मिलता है जो अपने पिछले मॉडल के ड्यूल-लेंस कॉन्फिगरेशन से अपग्रेड है। हालांकि, जानकारी साफ नहीं हैं, इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ एक अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होने की संभावना है।
Advertisement

वाई-फाई सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि डिवाइस एंड्रॉइड 15 पर काम करेगा और 2.4GHz और 5GHz दोनों बैंड पर वाई-फाई 5का सपोर्ट करेगा। ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन कोई अतिरिक्त जानकारी प्रदान नहीं करता है, लेकिन Focus 2 अपने पिछले मॉडल के कनेक्टिविटी फीचर्स को रखते हुए, 5G का सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा इसमें 4G वेरिएंट भी मिल सकता है। Focus 2 5G की लॉन्च तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, यह संभावना है कि बीते साल के मॉडल के समान फोन 3 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाले MWC में पेश किया जा सकता है।


Nubia Focus Pro 5G Specifications


Nubia ने इंडोनेशिया में Nubia Focus Pro 5G पेश किया था। Nubia Focus Pro 5G में 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एक स्लाइडिंग शॉर्टकट बटन है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का AI  प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2.2GHz 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 20GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.