‘नथ‍िंग’ के स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग अगले महीने! ट्रांसपैरंट डिजाइन बन सकता है बड़ी खूबी

कहा जाता है कि इस हैंडसेट में ट्रांसपैरंट डिजाइन है। ऐसा कुछ ही कुछ कंपनी ने अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स में भी दिया था, जिसे साल 2021 में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 11:45 IST
ख़ास बातें
  • वनप्‍लस के को-फाउंडर कार्ल पेई का नया स्‍टार्टअप है ‘नथिंग’
  • पिछले साल नथिंग ने अपने पहले TWS ईयरबड्स लॉन्‍च किए थे
  • माना जा रहा है कि जल्‍द यह अपना स्‍मार्टफोन पेश कर सकती है

कंपनी ने अभी तक अपने पहले स्मार्टफोन के लिए ऑफ‍िशियल तौर पर कुछ नहीं बताया है।

वनप्‍लस के को-फाउंडर कार्ल पेई का नया स्‍टार्टअप ‘नथिंग' (Nothing) अप्रैल में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। वैसे, पिछले महीने भी कार्ल पेई ने नए स्‍मार्टफोन लॉन्‍च की जानकारी कई सारे ट्वीट्स के जरिए दी थी। कार्ल पेई का स्टार्टअप अगले महीने की शुरुआत में अपने स्मार्टफोन का ऐलान कर सकता है। कहा जाता है कि इस हैंडसेट में ट्रांसपैरंट डिजाइन है। ऐसा कुछ ही कुछ कंपनी ने अपने ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स में भी दिया था, जिसे साल 2021 में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अभी तक अपने पहले स्मार्टफोन के लिए ऑफ‍िशियल तौर पर कुछ नहीं बताया है। 

टेकक्रंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग के फाउंडर कार्ल पेई ने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में अपकमिंग नथिंग स्मार्टफोन का एक प्रोटोटाइप दिखाया। कंपनी के एक करीबी सोर्स का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि कार्ल ने चिप डिजाइनर क्वालकॉम समेत इंडस्‍ट्री के ‘प्रमुख अधिकारियों' को यह प्रोटोटाइप दिखाया। कहा जाता है कि कंपनी करीब एक साल से अपने स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है और अप्रैल में इसके ऐलान की योजना बना रही है। 
Advertisement
नथिंग के जिस स्‍मार्टफोन की अफवाह है, उसके स्‍पेसिफ‍िकेशंस के बारे में फ‍िलहाल कोई जानकारी नहीं है, क्‍योंकि कंपनी ने अभी इससे जुड़ी योजनाओं और स्‍पेक्‍स का खुलासा नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इस स्‍मार्टफोन में ट्रांसपैरेंसी पर फोकस किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ पिछले साल लॉन्‍च किए गए नथिंग के ईयरबड्स में भी है। इस साल 16 फरवरी को कार्ल पेई ने ट्विटर पर एक नए स्मार्टफोन से जुड़े कुछ ट्वीट्स किए थे।  
अक्टूबर 2021 में नथिंग ने घोषणा की थी कि उसने अपनी अपकमिंग डिवाइसेज में स्नैपड्रैगन प्लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल करने के लिए क्वालकॉम के साथ साझेदारी की है।

पिछले साल अक्‍टूबर में नथिंग की ओर से स्‍मार्टफोन पर काम करने की जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि साल 2022 की शुरुआत में इसे लॉन्‍च किया जाएगा। कहा जाता है कि कंपनी एक पावरबैंक पर भी काम कर रही है, जिसे नथिंग पावर (1) कहा जा सकता है। हालांकि इनमें से किसी भी डिवाइस के लिए कंपनी की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। नथिंग ने स्‍मार्टफोन मेकर एसेंशियल का भी अधिग्रहण किया है। कहा जाता है कि यह नथिंग के अपकमिंग स्‍मार्टफोन के डिवेलपमेंट में मदद कर सकती है। 
 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Excellent design, useful controls

  • Good ANC with two intensity levels

  • Wireless and fast charging

  • Decent app

  • Balanced, detailed sound

  • Bad
  • Charging case is a bit big

  • No voice assistant support

  • Sound falls a bit short on attack and aggression
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.