Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Nothing Phone 4a में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 16:41 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है
  • इन स्मार्टफोन्स में 5,400 mAh की बैटरी दी गई है
  • Nothing Phone 4a Pro को सिल्वर, पिंक और ब्लैक कलर्स में लाया गया है

इन स्मार्टफोन्स में 5,400 mAh की बैटरी दी गई है

हाल ही में लॉन्च किए गए Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इन स्मार्टफोन्स में अपग्रेडेड डिस्प्ले दिया गया है। Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इन स्मार्टफोन्स में 5,400 mAh की बैटरी दी गई है। 

Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro का प्राइस

इस स्मार्टफोन सीरीज के Nothing Phone 4a के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 34,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 37,999 रुपये का है। Nothing Phone 4a को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Nothing Phone 4a Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये, 8 GB+ 256 GB का 42,999 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट का 45,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, पिंक और ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

Nothing Phone 4a पर 3,000 रुपये और Nothing Phone 4a Pro पर 4,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Reliance Digital, Croma और अन्य प्रमुख रिटेल स्टोर्स के जरिए की जा रही है। 

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस सीरीज के Nothing Phone 4a में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है। Nothing Phone 4a की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

इस स्मार्टफोन में नया Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। इसमें 63 मिनी LEDs दी गई हैं। यह जरूरी नोटिफिकेशंस, वॉल्यूम इंडिकेटर, लाइव नोटिफिकेशंस, फ्लिप टु रिकॉर्ड और कैमरा काउंटडाउन जैसे कई फीचर्स उपलब्ध कराता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,400 mAh की बैटरी 50 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Nothing का दावा है कि इस स्मार्टफोन को लगभग 64 मिनटों में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.95 x 77.57 x 8.55 mm और भार लगभग 205 ग्राम का है। 

Nothing Phone 4a Pro में 6.83 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें बड़ा Glyph Matrix इंटरफेस है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।  


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  2. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  4. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  5. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
  2. Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!
  3. 2K रिकॉर्डिंग करने वाला Xiaomi Smart Camera C401 हुआ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Nubia के AI-पावर्ड NaviX Ultra में मिलेंगे चार कलर के ऑप्शन, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. स्पीकर है या शोपीस? Samsung ने भारत में लॉन्च किए यूनिक डिजाइन वाले Wi-Fi Speakers
  6. iQOO Z11 Lite होगा ₹20,000 के बजट में लॉन्च, मिलेंगे गजब AI फीचर्स
  7. Google Pixel 11 में मिलेगा Pixel Glow का नया फीचर, अगले महीने लॉन्च 
  8. बना डाला कागज और गोंद से दुनिया का सबसे बड़ा हवाई जहाज, सफल उड़ान से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
  9. Belkin लाई 10000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक, रात में छूने पर चमकती है लाइट!
  10. OxygenOS को अलविदा! OnePlus यूजर्स को मिलेगा Oppo का ColorOS 17
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.