Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro हुए भारत में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 34,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 37,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 मार्च 2026 18:02 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स में नया Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है
  • Nothing Phone 4a में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में 5,400 mAh की बैटरी है

इन स्मार्टफोन्स पर 6,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है

स्मार्टफोन मार्केट की नई कंपनियों में शामिल Nothing की नई स्मार्टफोन सीरीज को भारत और अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में गुरुवार को लॉन्च किया गया है। Nothing Phone 4a में नया Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट है। 

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro का भारत में प्राइस

Advertisement

इस सीरीज के बेस मॉडल के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 31,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 34,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 37,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर और 6,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। Nothing Phone 4a को व्हाइट, ब्लू, पिंक और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Nothing Phone 4a Pro के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये, 8 GB+ 256 GB का 42,999 रुपये और टॉप-एंड वेरिएंट का 45,999 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को सिल्वर, पिंक और ब्लैक कलर्स में लाया गया है। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री क्रमशः 13 मार्च और 27 मार्च से की जाएगी। 

Nothing Phone 4a के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 2,160 Hz के PWM डिमिंग रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है। Nothing Phone 4a की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का Samsung प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में नया Glyph Bar इंटरफेस दिया गया है। इसमें 63 मिनी LEDs दी गई हैं। यह जरूरी नोटिफिकेशंस, वॉल्यूम इंडिकेटर, लाइव नोटिफिकेशंस, फ्लिप टु रिकॉर्ड और कैमरा काउंटडाउन जैसे कई फीचर्स उपलब्ध कराता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, NFC, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की 5,400 mAh की बैटरी 50 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Nothing का दावा है कि इस स्मार्टफोन को लगभग 64 मिनटों में 100 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का साइज 163.95 x 77.57 x 8.55 mm और भार लगभग 205 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.