Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,000 Hz के इंस्टेंट सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 सितंबर 2026 16:25 IST
ख़ास बातें
  • इन स्मार्टफोन्स के नए वेरिएंट्स में 6 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है
  • ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चलते हैं
  • इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

इन स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है

स्मार्टफोन मार्केट के नए ब्रांड्स में शामिल Nothing ने भारत में अपने दो स्मार्टफोन्स के नए बेस वेरिएंट्स को लॉन्च किया है। Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4b) के नए वेरिएंट्स में 6 GB का RAM और 128 GB की स्टोरेज है। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Nothing Phone (4a) के 6 GB + 128 GB वाले नए बेस वेरिएंट का प्राइस 39,999 रुपये और Nothing Phone (4b) के 6 GB + 128 GB वाले वेरिएंट का 35,999 रुपये का है। Nothing Phone (4a) के लिए 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB के वेरिएंट्स भी उपलब्ध हैं। Nothing Phone (4b) के लिए 8 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के अन्य वेरिएंट्स हैं। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जा रही है। 

Advertisement

Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

डुअल SIM वाले ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 4.1 पर चलते हैं। Nothing Phone (4a) में 6.78 इंच (1,224 x 2,720 पिक्सल्स) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 2,160 Hz के PWM डिमिंग रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 है। Nothing Phone (4a) में 5,400 mAh की बैटरी दी गई है। 

Nothing Phone (4b) में 6.77 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,344 पिक्सल्स) Samsung Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 1,000 Hz के इंस्टेंट सैंपलिंग रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट और Adreno 810 GPU दिया गया है। Nothing Phone (4b) की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 33 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 7.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.