Nothing Phone (3a) 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 4 मार्च को होगा लॉन्च!

Nothing Phone (3a) में 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 09:36 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.8 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा
  • फोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 के साथ आ सकता है।
  • फ्रंट में फोन 32MP के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है।

Nothing Phone (2a) में 6.7 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Nothing की ओर से आने वाले मार्च में एक इवेंट की अधिकारिक घोषणा की गई है। संभावना है कि कंपनी इस इवेंट में Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Plus को लॉन्च कर सकती है। ये दोनों ही डिवाइसेज कई सर्टिफिकेशन में नजर आ चुके हैं। साथ ही इनके मेन स्पेसिफिकेशंस भी लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। फोन में 6.8 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले आ सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की संभावना है। इसमें 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज आ सकती है। फोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं इन दोनों डिवाइसेज के फीचर्स में और क्या होगा खास। 

Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। कंपनी 4 मार्च 2025 को एक इवेंट आयोजित करने की घोषणा कर चुकी है जिसमें Nothing Phone (3a) और Nothing Phone (3a) Plus को पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर @gadget_bits ने X पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें Nothing Phone (3a) के स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। फोन में 6.8 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। इसमें 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज आ सकती है। फोन Android 15 आधारित Nothing OS 3.1 के साथ आ सकता है। 

कैमरा डिपार्टमेंट की ओर देखें तो Nothing Phone (3a) में 50MP का मेन कैमरा OIS के साथ आ सकता है। इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा साथ में होगा और तीसरा सेंसर 50MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। फ्रंट में फोन 32MP के सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। 

फोन में 5000mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में फिर से रियर पैनल में ग्लिफ लाइट्स  देखने को मिल सकते हैं। फोन को लेकर कंपनी ने अधिकारिक घोषणा कर दी है लेकिन स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का संकेत अभी नहीं दिया है। लेकिन बहुत जल्द इसके मेन स्पेसिफिकेशंस से कंपनी पर्दा उठा सकती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.