Nothing Phone (3a) Lite भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Nothing Phone (3a) Lite भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2025 13:56 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3a) Lite में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nothing Phone (3a) Lite में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Nothing Phone (3a) Lite में 33W चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी है।

Nothing Phone (3a) Lite में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Nothing Phone (3a) Lite लॉन्च कर दिया है। नथिंग ने इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो 4nm प्रोसेसर दिया है। यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Nothing Phone (3a) Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Nothing Phone (3a) Lite Price

Nothing Phone (3a) Lite के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, फ्लिपकार्ट मिनट्स और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स पर 5 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक 1,000 रुपये बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं।

Advertisement

Nothing Phone (3a) Lite Specifications

Nothing Phone (3a) Lite में 6.77 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 480 टच सैंपलिंग रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में 2.5GHz तक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो 4nm प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDD4X रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर चलता है। इस फोन में 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone (3a) Lite के रियर में f/1.88 अपर्चर और EIS सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर, EIS, 10x डिजिटल जूम के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर है।  कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 78 मिमी, मोटाई 8.3 मिमी और वजन 199 ग्राम है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright AMOLED display
  • Great Battery Life
  • Decent performance
  • Smooth and customisable software experience
  • Bad
  • Mono speaker lacks quality
  • No Telephoto lens
  • Minimal ingress protection
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300 प्रो

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.