• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone (3) होगा 1 जुलाई को पेश, स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ 5000mAh बैटरी से होगा लैस

Nothing Phone (3) होगा 1 जुलाई को पेश, स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ 5000mAh बैटरी से होगा लैस

Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को लॉन्च करने वाला है।

Nothing Phone (3) होगा 1 जुलाई को पेश, स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर के साथ 5000mAh बैटरी से होगा लैस

Photo Credit: Nothing

Nothing Phone (3) में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर होगा।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (3) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Nothing Phone (3) में 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
  • Nothing Phone (3) में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन
Nothing अपने नए स्मार्टफोन Nothing Phone (3) को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने Phone (3) के लॉन्च इवेंट के लिए ऑफिशियल इन्वाइट भेजना शुरू कर दिया है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Phone (3) लंदन में 1 जुलाई को एक इवेंट में लॉन्च होगा। कंपनी ने हाल ही में आने वाले स्मार्टफोन का एक टीजर भी जारी किया है। टीजर के अनुसार, Phone (3) में ट्रेडमार्क ग्लिफ डिजाइन नहीं होगा। ग्लिफ डिजाइन की जगह स्मार्टफोन में डॉट मैट्रिक्स पैटर्न वाला रियर पैनल हो सकता है। आइए Nothing Phone (3) के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Nothing Phone (3) Price (Expected)


बीते महीने द एंड्रॉइड शो: I/O एडिशन के दौरान Nothing के को-फाउंडर कार्ल पेई ने सुझाव दिया था कि आगामी Nothing Phone (3) की कीमत GBP 800 (लगभग 90,000 रुपये) हो सकती है। यह Nothing Phone 2 के मुकाबले में कीमत में बढ़ोतरी है, क्योंकि 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट को 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।


Nothing Phone (3) Specifications (Expected)


Nothing Phone (3) में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। आगामी स्मार्टफोन में Phone (2) में दिए गए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 से एक अपग्रेड मिलने के लिए टीज किया गया है। फोन में बेहतर कैमरा हार्डवेयर और AI बेस्ड सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य मोबाइल फोटोग्राफी और वीडियो को बेहतर बनाना है।

अफवाह यह भी है कि Nothing अपने ग्लिफ इंटरफेस रियर एलईडी नोटिफिकेशन सिस्टम को हटा देगा। एक्स पर एक पोस्ट में Nothing ने कैप्शन के साथ एक छोटा वीडियो क्लिप शेयर किया कि "हमने ग्लिफ इंटरफेस को खत्म कर दिया।" इस क्रिप्टिक मैसेज ने अफवाहें मिली कि कंपनी अपने आगामी Nothing Phone 3 लॉन्च के तौर पर सिग्नेचर ग्लिफ इंटरफेस को काफी बदल सकती है, जो कि इसके पिछले स्मार्टफोन के एक डिजाइन की खासियत है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.0 पर काम करेगा, जिसमें एक क्लीनर इंटरफेस और बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन होगा। आगामी फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.77 इंच की AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। Nothing Phone 3 में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • कमियां
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nothing
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
  2. Redmi K100 Pro Max में मिलेगी 9,070mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 165 किलोमीटर की रेंज, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple के iPhone Ultra के साथ तेजी से बढ़ सकती है फोल्डेबल स्मार्टफोन की सेल्स
  6. Vivo V80 Lite 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Google Play पर लिस्टिंग 
  7. Redmi 17 5G लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  8. Flipkart Freedom Sale 2026: iPhone 17 की डील का खुलासा, iPhone 16 पर भी मिलेगा बड़ा डिस्काउंट!
  9. ग्राहकों के बिल में चुपके से जोड़ रहे थे एक्स्ट्रा चार्ज! Zepto, BookMyShow समेत 9 कंपनियों पर लगा जुर्माना
  10. Vivo S2 भारत में लॉन्च: 7050mAh बैटरी, 32MP सेल्फी कैमरे के साथ आया नया 5G फोन, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »