Nothing Phone 3 का डिजाइन हुआ लीक; फैंस हो सकते हैं निराश, नहीं मिलेगा ये पॉपुलर फीचर

Nothing Phone 3 डिवाइस के डिजाइन में इस बार काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। कैमरा सेटअप को तीन लेयर में रियर पैनल पर रखा गया है और यह अब तक के Nothing फोन्स से एकदम अलग दिखाई देता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 जून 2025 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 के डिजाइन में इस बार काफी बदलाव नजर आ रहे हैं
  • ट्रांसपेरेंट एस्थेटिक अभी भी मौजूद है
  • लेकिन इस बार इसका लुक थोड़ा ज्यादा इंडस्ट्रियल और रॉ है
Nothing अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप Phone 3 लॉन्च करने जा रहा है और अब इस फोन की पहली झलक सामने आ गई है। एक भरोसेमंद टिप्स्टर द्वारा शेयर की गई एक इमेज में Nothing Phone 3 का रियर पैनल दिखता है, जो डिजाइन के मामले में पिछली दोनों जेनरेशन से काफी अलग है। लीक के मुताबिक, इस बार कंपनी ने अपनी सिग्नेचर Glyph LED लाइट्स को हटा दिया है। इसकी जगह फोन में डॉट मैट्रिक्स डिस्प्ले दिए जाने की चर्चा है।

Max Jambor द्वारा शेयर किए गए फोटो में डिवाइस के डिजाइन में इस बार काफी बदलाव नजर आ रहे हैं। कैमरा सेटअप को तीन लेयर में रियर पैनल पर रखा गया है और यह अब तक के Nothing फोन्स से एकदम अलग दिखाई देता है। बाकी डिवाइस में ट्रांसपेरेंट बैक, स्क्वेयर एज और वाइट बैक पैनल के साथ ब्लैक बटन दिए गए हैं। कंपनी का ट्रांसपेरेंट एस्थेटिक अभी भी मौजूद है, लेकिन इस बार इसका लुक थोड़ा ज्यादा इंडस्ट्रियल और रॉ है।
 

Photo Credit: Max Jambor


फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी तक कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Nothing Phone 3 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है। डिस्प्ले के तौर पर इसमें 6.77-इंच का LTPO AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर शामिल होने की उम्मीद है।

एक और बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि Phone 3, Nothing का पहला फोन होगा जो Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च किया जाएगा। पिछले लीक के अनुसार, Phone 3 के 12/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $799 (लगभग 68,355 रुपये) और 16/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $899 (लगभग 76,910 रुपये) होगी। यह फोन बाजार में आने के बाद OnePlus 13 आदि को टक्कर देगा और इसे फ्लैगशिप किलर के तौर पर स्थापित करेगा।

लॉन्च इवेंट की डेट 1 जुलाई तय की गई है, जहां कंपनी अपने पहले ओवर-द-ईयर हेडफोन को भी पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, स्टीरियो स्पीकर्स
  2. Spam कॉल्स और मैसेज पर कसने वाली है लगाम! TRAI का Meta और Google के साथ बड़ा प्लान
  3. Nothing Phone (4b) की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. StepX Neo लॉन्च! AI Agent वाला फोन जो खुद बुक करेगा फ्लाइट, करेगा ट्रांसलेशन और कई काम
  5. Redmi 17C 5G में हो सकती है 6,000mAh की बैटरी, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. यूरोप और अमेरिकी मार्केट छोड़ रहा है OnePlus? इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान
  7. RAM की कमी ने बिगाड़ा खेल! 13 साल में सबसे नीचे स्मार्टफोन सेल्स, Samsung फिर बना नंबर-1 ब्रांड
  8. Moto G77 Power vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs iQOO Z10R 5G: ₹25 हजार में कौन बेहतर?
  9. महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
  10. Google Photos का स्टोरेज फुल हो गया? जरूरी फोटो डिलीट किए बिना ऐसे बनाएं जगह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.