35 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, ये है डील

Nothing Phone 3 इस साल भारत में लॉन्च किया गया था, जिसे अब सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 08:05 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Nothing Phone 3 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है।
  • Nothing Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है।

Nothing Phone 3 में AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Nothing

Nothing ने इस साल अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Nothing Phone 3 लॉन्च किया था। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम इस पर मिलने वाली तगड़ी डील की बात कर रहे हैं। जी हां ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Phone 3 भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट किया गया है, जिस पर बैंक ऑफर के जरिए भारी बचत का लाभ मिल रहा है। आइए Nothing Phone 3 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nothing Phone 3 Price & Offers

Nothing Phone 3 का 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 46,449 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इस साल जुलाई में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो ई-कॉमर्स साइट पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,949 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 42,350 रुपये तक कीमत भी कम हो सकती है। मगर एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ इस बात पर निर्भर करेगा कि एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की कंडीशन कैसी है। यह फोन लॉन्च कीमत से 35,050 रुपये सस्ते में मिल रहा है।

Advertisement

Nothing Phone 3 Specifications

Nothing Phone 3 में 6.67 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 पर काम करता है। कंपनी ने Phone 3 में 5,500mAh बैटरी दी है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Phone 3 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट शामिल है। डाइमेंशन के मामले में Phone 3 की लंबाई 160.60 मिमी, चौड़ाई 75.59 मिमी, मोटाई 8.99 मिमी और वजन 218 ग्राम है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy design
  • The new Glyph Interface is fun to use
  • Primary camera is fantastic
  • Decent everyday performance
  • IP68 rating
  • Good battery backup
  • Bad
  • Doesn't come cheap
  • No charger in the box
  • Periscope and ultra-wide camera performance inconsistent
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1260x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.