Nothing Phone (2a) में 16MP नहीं, होगा 32MP का Sony IMX615 सेल्फी कैमरा! अन्य डिटेल्स भी लीक!

फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले बताया गया है कि जो कि OLED पैनल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2023 11:26 IST
ख़ास बातें
  • लॉन्च से पहले फोन के लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है।
  • फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले बताया गया है कि जो कि OLED पैनल होगा।
  • इसका कैमरा मॉड्यूल राउंड होने वाला है।

Nothing Phone (2a) को Nothing Phone (2) का अफॉर्डेबल वेरिएंट कहा जा रहा है

Photo Credit: X/@Za_Raczke

Nothing Phone (2a) लॉन्च अब नजदीक आ गया है। खबरें जोर पकड़ रही हैं कि फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2024 (MWC 2024) इवेंट में लॉन्च कर दिया जाएगा। इवेंट 27 फरवरी के लिए निर्धारित है जो कि स्पेन के बार्सेलोना में होना है। लॉन्च से पहले फोन के लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। इसके कैमरा मॉड्यूल और डिस्प्ले को लेकर लेटेस्ट अपडेट मिला है। कैमरा मॉड्यूल इससे पहले भी लीक हो चुका है जो कि डुअल कैमरा के साथ आएगा। यह हॉरिजॉन्टल पॉजीशन में लेंस कैरी करेगा। आइए जानते हैं लेटेस्ट जानकारी क्या कहती है। 

Nothing Phone सीरीज का अफॉर्डेबल मॉडल Nothing Phone (2a) एक बार फिर लीक्स में आया है। फोन के डिस्प्ले और कैमरा स्पेसिफिकेशंस के साथ ही इसके वॉलपेपर भी लीक हो गए हैं। टिप्स्टर कामिला ने इन्हें स्मार्टप्रिक्स के साथ मिलकर शेयर किया है। फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले बताया गया है कि जो कि OLED पैनल होगा। इसमें 1080 x 2412 पिक्सल का FHD प्लस रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। 

Advertisement
फोन के कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह डुअल कैमरा के साथ आएगा। फोन रियर सेटअप में 50 मेगापिक्सल के Samsung S5KGN9 प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। इसके साथ में अल्ट्रावाइड लेंस के रूप में Samsung S5KJN1 सेंसर भी होगा। सेल्फी के लिए फोन सोनी कैमरा के साथ आने वाला है जो कि Sony IMX615 सेंसर होगा। यह 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इसका कैमरा मॉड्यूल राउंड होने वाला है लेकिन सेंसर हॉरिजॉन्टल पोजीशन में बताए गए हैं। इसे लेकर कई लीक्स में खुलासा हो चुका है। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर्स में आने की बातें सामने आ रही हैं। 

फोन को लेकर हाल ही में आई एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि फोन में एंड्रॉयड 14 आधारित Nothing OS 2.5 होगा। हालांकि इस रिपोर्ट में फोन के सेल्फी कैमरा को 16 मेगापिक्सल का बताया गया था। जो कि अब 32 मेगापिक्सल का बताया जा रहा है। फोन का कोडनेम Pacman बताया गया है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 7200 SoC देखने को मिल सकता है। साथ में Mali G610 MC4 GPU ग्राफिक्स के लिए दिया जा सकता है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.