• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone (2a) स्पेशल एडिशन आज भारत में खास 'ब्लू कलर' में होगा लॉन्च, देखें शानदार डिजाइन

Nothing Phone (2a) स्पेशल एडिशन आज भारत में खास 'ब्लू कलर' में होगा लॉन्च, देखें शानदार डिजाइन

Nothing Phone (2a) इंडिया स्पेशल एडिशन आज लॉन्च होने जा रहा है।

Nothing Phone (2a) स्पेशल एडिशन आज भारत में खास 'ब्लू कलर' में होगा लॉन्च, देखें शानदार डिजाइन

Photo Credit: Nothing Community

Nothing Phone (2a) इंडिया स्पेशल एडिशन आज लॉन्च होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2a) इंडिया स्पेशल एडिशन आज लॉन्च होने जा रहा है।
  • Flipkart पर फोन का टीजर लाइव हो चुका है।
  • दावा किया गया है कि फोन ब्लू कलर में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Nothing Phone (2a) को कंपनी ने मार्च में लॉन्च किया था। अब इसी फोन का एक स्पेशल एडिशन कंपनी भारत के लिए लॉन्च करने जा रही है। Nothing ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। साथ ही इसका टीजर Flipkart पर जारी कर दिया गया है। कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है। टीजर देखकर क्या कुछ पता चलता है इस नए Nothing Phone (2a) के बारे में, आइए जानते हैं। 

Nothing Phone (2a) इंडिया स्पेशल एडिशन आज लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि वह फोन को आज दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करेगी। इसके डिटेल्स अभी तक कंपनी ने पर्दे में ही रखे हैं, लेकिन Nothing फोन फैंस के लिए एक्साइटमेंट बढ़ी हुई है। Flipkart पर फोन का टीजर लाइव हो चुका है। टीजर देखकर पता चलता है कि डिजाइन के साथ कंपनी बहुत कुछ बदलाव नहीं किया है। लेकिन कलर बदल गया है। टिप्स्टर @Technerd_9 ने दावा किया है कि फोन ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। टिप्स्टर ने पोस्ट में फोन टीजर इमेज भी शेयर की है। 

नथिंग फोन 2ए के लॉन्च के तुरंत बाद कंपनी ने घोषणा कर दी थी कि वह स्पेशल एडिशन भी लॉन्च करेगी। रोचक रूप से इसके लिए कम्युनिटी यूजर्स की ओर से सुझाव भी मांगे गए थे। Nothing के को-फाउंडर Carl Pei ने हाल ही में X पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि उन्हें कम्युनिटी मेंबर्स की ओर से 400 एंट्री मिली हैं जो स्पेशल एडिशन के बारे में हैं। रोचक रूप से इनमें से कुछ एंट्री कंपनी के नए वेरिएंट से मेल खाती हुई बताई गई थीं।

इसलिए अब यह देखना और भी रोचक होगा कि कंपनी स्पेशल एडिशन को कितना स्पेशल बनाने जा रही है। नथिंग के कम्युनिटी पेज पर फोन के रेंडर्स भी शेयर किए गए हैं। 
संभावित रूप से कंपनी फोन का ब्लू वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।

संभावित रूप से कंपनी फोन का ब्लू वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।
Photo Credit: Nothing Community

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Nothing Community

अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा इससे पहले आए मॉडल के स्पेसिफिकेशंस से लगाया जा सकता है।
 

Nothing Phone (2a) specifications

Nothing Phone 2a Android 14-आधारित Nothing OS 2.5 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन में HDR10+ सपोर्ट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, और 1300 nits पीक ब्राइटनेस है। Nothing Phone 2a में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक Dimensity 7200 Pro SoC शामिल है, जिसके साथ 12GB तक रैम को जोड़ा गया है।

फोन में दो 50-मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। आगे की तरफ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। नथिंग फोन 2a में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह हाई-डेफिनिशन माइक्रोफोन और डुअल स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है। इसमें IP54-रेटेड धूल और पानी प्रतिरोधी बिल्ड मिलती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • कमियां
  • Plastic build
  • Slow storage
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  2. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  3. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  6. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  7. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  8. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  9. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  10. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »