Nothing का नया फोन इसी हफ्ते होगा लॉन्‍च! सामने आई यह जानकारी, जानें

Nothing Phone 2a नाम के स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है कंपनी ऐसे दावे किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Written by शेल्डन पिंटो, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2023 16:36 IST
ख़ास बातें
  • नथ‍िंंग फोन बनाने वाली कंपनी एक नई डिवाइस पर कर रही काम
  • दावा है कि नथिंग का नया प्रोडक्‍ट एक स्‍मार्टफोन होगा
  • नथिंग का नया प्रोडक्‍ट इसी हफ्ते लॉन्‍च हो सकता है

मॉडल नंबर A142 के साथ एक नथिंग स्मार्टफोन को ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर स्‍पॉट किया जा चुका है।

Nothing स्‍मार्टफोन बनाने वाली कंपनी जल्‍द एक और डिवाइस लॉन्‍च कर सकती है। कंपनी ने कुछ महीनों पहले ही Nothing Phone 2 को पेश किया था। हालांकि यह फोन बहुत ज्‍यादा चर्चाओं में नहीं रहा। एमेजॉन-फ्लिपकार्ट की सेल में भी नथिंग फोन 2 को लेकर उत्‍सुकता नहीं दिखी। कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि कंपनी एक नए स्‍मार्टफोन पर काम कर रही है, जिसे Nothing Phone 2a कहा जाता है। अनुमान है कि यह Nothing Phone 2 से सस्‍ता होगा। कंपनी ने इस डिवाइस से जुड़े टीजर ड्रॉप करना शुरू कर दिया है।   

सबसे पहले टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने बताया कि नथिंग ने अपने ऑफ‍िशियल एक्स हैंडल पर एक टीजर रिलीज किया है। उन्‍होंने नथिंग के सोशल मीडिया पेज ‘एक्‍स' के डिस्क्रिप्‍शन को हाइलाइट किया है, जो कहता है कि ‘इस वीक कुछ आने वाला है।' हमारा अनुमान Nothing Phone 2a को लेकर है, जो कुछ दिनों से अफवाहों में है।  
Advertisement

कल एक रिपोर्ट में हमने आपको बताया था कि मॉडल नंबर A142 के साथ एक नथिंग स्मार्टफोन को ब्‍यूरो ऑफ इंडियन स्‍टैंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर भी स्‍पॉट किया गया है। इसका मॉडल नंबर Nothing Phone 2a की तरह है, जो AIN142 बताया जाता है। 

उम्‍मीद है कि Nothing Phone 2a जुलाई में आए नथिंग फोन का अफॉर्डेबल वेरिएंट होगा। यानी इसे उससे कमतर हार्डवेयर से पैक किया जा सकता है। यह मिड-रेंज स्‍नैपड्रैगन या मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर हो सकता है। नए फोन में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले हो सकता है।  
Advertisement

पिछले लीक में Nothing Phone 2a का एक डिजाइन रेंडर भी दिखाया गया था। उससे अंदाजा मिला था कि अपकमिंग नथिंग फोन में भी ग्लिफ इंटरफ़ेस और एक ट्रांसपैरंट रियर कवर होगा। फोन को डुअल रियर कैमरा यूनिट के साथ स्‍पॉट किया गया है। फ्रंट कैमरा पंच होल के अंदर फ‍िट हो सकता है। ऐसी भी संभावना है कि यह थोड़े बदले हुए डिजाइन के साथ रीब्रांडेड Nothing Phone 1 हो सकता है। 
Advertisement

 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  7. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.