Nothing Phone (2) Launch: 4,700mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा वाले Nothing Phone (2) के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Nothing Phone (2) 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2023 10:01 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.72 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन रियर में 50 मेगापिक्सल के Sony IMX890 सेंसर के साथ आ सकता है।
  • इसमें 4,700mAh बैटरी होगी।

Nothing Phone (2) 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट में आ सकता है।

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Nothing Phone (2) लॉन्च 11 जुलाई को है जिसमें केवल अब 1 दिन ही बीच में रह गया है। Nothing Phone (2) लॉन्च से पहले काफी सुर्खियों बटोर चुका है और ये सिलसिला अभी भी जारी है। Nothing Phone (1) की कामयाबी के बाद स्मार्टफोन फैंस की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं कि नए Nothing Phone में कंपनी क्या खास पेश करने वाली है। हालांकि इसके कई मेन स्पेसिफिकेशंस कंपनी अब तक कंफर्म भी कर चुकी है। फोन के रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं जिसमें डिजाइन, डिस्प्ले आदि का भी पता चलता है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं कैसा होने वाला है Nothing Phone (2) और क्या हो सकती है इसकी कीमत। 
 

Nothing Phone (2) pre-order

Nothing Phone (2) 11 जुलाई को लॉन्च होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इसका लॉन्च इवेंट कंपनी अधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी। नथिंग फोन 2 के लिए प्री-ऑर्डर भारत में ओपन है। यानि कि इच्छुक भारतीय कस्टमर इसे लॉन्च से पहले ही बुक करवा सकते हैं। साथ ही कंपनी ने 2000 रुपये की छूट भी प्री-ऑर्डर के साथ दी है। 
 

Nothing Phone (2) price (Expected)

Nothing Phone (2) 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट में आ सकता है। जिसकी कीमत 729 यूरो (लगभग 66,000 रुपये) हो सकती है। इसका दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है जिसकी कीमत 849 यूरो (लगभग 76,000 रुपये) हो सकती है। कंपनी की ओर से संकेत दिया गया है कि नए नथिंग फोन की कीमत में बहुत अधिक इजाफा नहीं किया गया है। यानि कि पुराने मॉडल के आसपास ही इसकी कीमत रह सकती है।  
 

Nothing Phone (2) Specifications

Nothing Phone (2) के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो कंपनी इसके कई स्पेक्स को कंफर्म कर चुकी है। फोन Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला है। इसमें 4,700mAh बैटरी होगी। यह  RAW HDR फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा। साथ ही इसमें 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकेगी। Android 13 के साथ आ सकता है नथिंग फोन 2 जिसके ऊपर Nothing OS 2.0 स्किन देखने को मिल सकती है। 

लीक्स और अपडेट्स में जो जानकारी अभी तक सामने आई है, उसके मुताबिक इसमें 6.72 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलने वाला है। सेंटर में पंच होल कटआउट डिजाइन इसमें होगा। डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा जिससे की स्मूद स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस यह दे सकेगा। कैमरा की बात करें तो फोन रियर में 50 मेगापिक्सल के Sony IMX890 सेंसर के साथ आने की बात सामने आई है। सपोर्ट में 50 मेगापिक्सल का ही अल्ट्रावाइड लेंस भी बताया गया है। Nothing Phone (2) के बारे में लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  4. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  6. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  7. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  8. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  10. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.