• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nothing Phone (2) के लॉन्च से पहले रेंडर लीक! व्हाइट, ग्रे कलर वेरिएंट्स में दिखा शानदार डिजाइन, जानें सबकुछ

Nothing Phone (2) के लॉन्च से पहले रेंडर लीक! व्हाइट, ग्रे कलर वेरिएंट्स में दिखा शानदार डिजाइन, जानें सबकुछ

Nothing Phone (2) में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1,080 x 2,400 पिक्सल रेजॉल्यूशन बताया गया है।

Nothing Phone (2) के लॉन्च से पहले रेंडर लीक! व्हाइट, ग्रे कलर वेरिएंट्स में दिखा शानदार डिजाइन, जानें सबकुछ

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

Nothing Phone (2) में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1,080 x 2,400 पिक्सल रेजॉल्यूशन बताया गया है।

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (2) में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाला है
  • पावर के लिए 4,700mAh की बैटरी होगी पहले आए मॉडल से ज्यादा है
  • फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा
विज्ञापन
Nothing Phone 2 लॉन्च 11 जुलाई को है। इसके लॉन्च में अब एक हफ्ते से भी कम का समय रह गया है और फोन के बारे में लगातार लीक्स और अपडेट्स का सिलसिला पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा है। अब ब्रेकिंग अपडेट ये है कि नथिंग फोन (2) रेंडर (Nothing Phone (2) renders) लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। लीक में फोन के दोनों कलर ऑप्शन दिखाई दे रहे हैं। साथ ही फोन का डिस्प्ले, रियर पैनल और साइड व्यू भी दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

नथिंग फोन (2) ग्लोबल लॉन्च 11 जुलाई को है जिसमें भारत भी शामिल है। लेकिन लॉन्च से पहले इसका डिजाइन, डिस्प्ले और अन्य बॉडी फीचर्स के साथ इसके रेंडर लीक हो गए हैं। टिप्स्टर इवान ब्लास ने ये रेंडर अपने Twitter हैंडल पर शेयर किए हैं। फोन को ग्रे और व्हाइट कलर वेरिएंट्स में देखा जा सकता है। रेंडर देखकर साफ पता चलता है कि इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले है। बेजल्स एकसमान दिए गए हैं। डिस्प्ले में पंचहोल के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके वॉल्यूम बटन लेफ्ट में हैं जबकि पावर बटन फोन की दाहिनी साइड में दिया गया है। 
nothing

कंपनी का यूनीक डिजाइन फीचर, जिसमें पारदर्शी रियर पैनल में एलईडी लाइट्स दी गई हैं, भी इसमें नजर आता है। Glyph Interface रीडिजाइन किया गया है। YouTube क्रिएटर मार्कस ब्राउनली ने हाल ही में फोन का एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें इसका डिजाइन दिखाया गया था। वीडियो के अनुसार, इंटरफेस में फोन का चार्जिंग स्टेटस भी दिखाई देगा। साथ वॉल्यूम लेवल और टाइमर के लिए काउंटडाउन भी ये दिखाएगा। 

Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Nothing Phone (2) में 6.7 इंच का फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलने वाला है जिसमें 1,080 x 2,400 पिक्सल रेजॉल्यूशन बताया गया है। फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC से लैस होगा। पावर के लिए 4,700mAh की बैटरी होगी जो कि कैपिसिटी में इसके पहले आए मॉडल से ज्यादा है। कहा गया है कि कंपनी इसके लिए 3 साल तक OS अपडेट देगी और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देती रहेगी। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • कमियां
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता4700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »