Nothing Phone (2) Launch in India: नथिंग फोन (2) के लॉन्च से पहले डिजाइन में दिखा बड़ा बदलाव! 11 जुलाई को इन स्पेक्स के साथ आएगा

Nothing Phone (2) जल्द ही कंपनी के पिछले मॉडल Nothing Phone (1) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2023 11:35 IST
ख़ास बातें
  • फोन के रियर साइड में पैनल के किनारे कर्व दिख रहे हैं।
  • इससे पता चलता है कि साइड्स फ्लैट नहीं होने वाली हैं।
  • फ्रंट साइड के डिजाइन में न के बराबर बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Nothing Phone (2) जल्द ही कंपनी के पिछले मॉडल Nothing Phone (1) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने जा रहा है।

Photo Credit: Flipkart

Nothing Phone (2) लॉन्च में अब दो हफ्ते से भी कम का समय रह गया है। फोन का लॉन्च 11 जुलाई को होने वाला है। Nothing Phone (2) लॉन्च डेट (Nothing Phone (2) Launch Date) जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है, कंपनी इसके स्पेक्स को एक-एक करके रिवील कर रही है। अभी तक कहा जा रहा था कि Nothing Phone (2) डिजाइन (Nothing Phone (2) Design) अपने साथ बहुत अधिक बदलाव लेकर नहीं आने वाला है, लेकिन लेटेस्ट अपडेट इसमें एक बड़े बदलाव की बात कर रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं। 

Nothing Phone (2) जल्द ही कंपनी के पिछले मॉडल Nothing Phone (1) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने जा रहा है। 11 जुलाई को लॉन्च होने वाले Nothing Phone (2) में डिजाइन को लेकर नया अपडेट आया है। Nothing ने अधिकारिक Twitter हैंडल से इसके रियर डिजाइन को लेकर एक बड़ा इशारा दिया है। कंपनी ने एक फोटो शेयर किया है जिसमें फोन के रियर साइड में पैनल के किनारे कर्व दिख रहे हैं। इससे पता चलता है कि साइड्स फ्लैट नहीं होने वाली हैं। 

Advertisement
वहीं फ्रंट साइड के डिजाइन में न के बराबर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें पिछले मॉडल की तरह सेंटर पंचहोल कटआउट मिल सकता है। डिस्प्ले पर ऊपर की तरफ पतले बेजल दिख सकते हैं। स्क्रीन साइज 6.7 इंच बताया जा रहा है जो कि एक AMOLED पैनल के रूप में आ सकता है। इसमें FHD+ रेजॉल्यूशन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। बैक पैनल में कंपनी पिछली बार की तरह LED कॉन्सेप्ट ही बरकरार रख रही है, ऐसा कहा गया है। इसे Glyph इंटरफेस का नाम दिया गया है। रियर पैनल पारदर्शी ही होने वाला है। 

Nothing Phone (2) प्री-ऑर्डर (Nothing Phone (2) Pre Order) भारत में शुरू हो चुके हैं। फोन को Flipkart से बुक किया जा सकता है जिसके साथ कंपनी कुछ बैंक ऑफर और डिस्काउंट भी दे रही है। फोन पर 2000 रुपये की छूट अभी से घोषित हो चुकी है। Nothing Phone (2) लॉन्च 11 जुलाई के लिए निर्धारित है। फोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC की पुष्टि भी हो चुकी है। अब देखना होगा कि कंपनी अन्य स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठाते हुए इसमें क्या नया अपग्रेड पेश करती है। Nothing Phone (2) लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.