Nothing Phone 2 की रिटेल स्टोर्स के जरिए शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इसके 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 49,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 54,999 रुपये है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 13:28 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन Vijay Sales के स्टोर्स पर उपलब्ध होगा
  • इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है
  • इसे डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है

इसे Flipkart के जरिए भी खरीदा जा सकता है

इस महीने की शुरुआत में लॉन्च हुए Nothing Phone 2 की बिक्री ऑफलाइन स्टोर्स पर भी शुरू हो गई है। इसे Flipkart के जरिए भी खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन ऑफलाइन खरीदारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर Vijay Sales के स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ 4,700 mAh की बैटरी है। 

इसके 8 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये, 12 GB + 256 GB का 49,999 रुपये और 12 GB + 512 GB वेरिएंट का 54,999 रुपये है। इसे डार्क ग्रे और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड Nothing OS 2.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। 
Advertisement

Nothing Phone 2 की डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर OIS और इन-सेंसर जूम के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से पहले ही फर्म ने नए स्मार्टफोन के पहले अपडेट को रिलीज कर दिया था, जिससे नए फीचर्स जोड़ने के साथ ही बहुत से सुधार भी किए गए हैं। हालांकि, Nothing Phone 2 के अधिकतर यूजर्स अपनी यूनिट्स प्राप्त करने के बाद ही यह अपडेट कर सकेंगे। इस अपडेट में कैमरा पर ज्यादा फोकस किया गया है। इस अपडेट का साइज 105 MB का है। 

इसके साथ ही गूगल प्ले स्टोर पर Glyph कंपोजर उपलब्ध हो गया है। इससे यूजर्स नई रिंगटोन्स को क्रिएट और रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके साथ ही Uber ऐप के लिए Glyph प्रोग्रेस बार को एक डिजाइन फीचर के तौर पर जोड़ा गया है। यह रियर पैनल पर इंडिकेटर्स में से एक है जिसका इस्तेमाल यह बताने में होता है कि उबर की कैब को पहुंचने में कितनी देर लगेगी। इसके अलावा नए विजेट्स दिए गए हैं जिन्हें ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले (AOD) का इस्तेमाल कर लॉक स्क्रीन पर जोड़ा जा सकता है। यूजर्स अपने सबसे अधिक इस्तेमाल वाले क्विक सेटिंग्स विजेट्स/टाइल्स को होम या लॉक स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.