Nothing Phone 2 की चार्जिंग केबल का दिखा डिजाइन, 11 जुलाई को लॉन्च होगा स्मार्टफोन

Nothing Phone 1 की तरह कंपनी के नए हैंडसेट को भी भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट बनाई गई है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2023 22:54 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन Nothing Phone 1 की जगह लेगा
  • कंपनी ने इसकी चार्जिंग केबल के डिजाइन का टीजर दिया है
  • इसका डिजाइन कंपनी के पिछले स्मार्टफोन के समान हो सकता है

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा

स्मार्टफोन मार्केट में लगातार नए मॉडल्स लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी में अगले महीने Nothing Phone 2 को पेश किया जाएगा। यह Nothing Phone 1 की जगह लेगा। इसके 11 जुलाई को लॉन्च से पहले कंपनी ने इसकी चार्जिंग केबल के डिजाइन का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया जाएगा। 

कंपनी के CEO, Carl Pei ने Nothing Phone 2 की चार्जिंग केबल के डिजाइन का ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है। इस USB type-C केबल की बाहरी लेयर ट्रांसपेरेंट है। इस पर कंपनी की ब्रांडिंग को देखा जा सकता है। इससे Nothing Phone 2 के साथ व्हाइट कलर की USB type-C केबल मिलने का पता चल रहा है। कंपनी ने पिछले वर्ष देश में Nothing Phone 1 को लॉन्च किया था। 

Nothing Phone 1 की तरह कंपनी के नए हैंडसेट को भी भारत में Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। इसके लिए फ्लिपकार्ट पर एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस पर Nothing Phone 2 के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी जा रही है। इसका डिजाइन कंपनी के पिछले स्मार्टफोन के समान हो सकता है। हालांकि, Nothing के को-फाउंडर और CEO, Carl Pei ने इसके डिजाइन में कुछ बदलाव होने का संकेत दिया है। कंपनी ने दो वर्ष पहले Nothing Ear 1 ईयरबड्स और पिछले वर्ष Nothing Phone 1 की बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट के साथ टाई-अप किया था। 

पर्यावरण को लेकर सजगता रखने वाली इस कंपनी ने Nothing Phone 2 को बनाने में रिसाइकल्ड मैटीरियल का इस्तेमाल करने का फैसला किया है और इसकी पैकेजिंग में प्लास्टिक नहीं होगा। Nothing Phone 2 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हालांकि, यह कंपनी का भारत में असेंबल होने वाला पहला स्मार्टफोन नहीं है। पिछले वर्ष इसने बताया था कि  Nothing Phone 1 की भारत में मैन्युफैक्चरिंग होगी। इसका कहना था कि देश में 270 से अधिक कस्टमर सर्विस सेंटर्स खोले जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा, जो पिछले स्मार्टफोन से कुछ बड़ा है। इसमें 4,700 mAh की बैटरी होगी। Nothing Phone 1 की बैटरी 4,500 mAh की थी। पिछले महीने Nothing Phone 2 को Geekbench पर देखा गया था। इसे Geekbench के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,253 प्वाइंट और 3,833 प्वाइंट मिले थे। पिछले महीने Nothing Phone 2 को Geekbench पर देखा गया था। इसे Geekbench के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमशः 1,253 प्वाइंट और 3,833 प्वाइंट दिए गए हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Iconic design, unique notification system
  • Excellent software
  • Very good battery life
  • Improved main camera
  • Slick system performance
  • Bad
  • Average low-light performance with secondary cameras
  • Video recording quality needs improvement
  • No bundled charger
  • Top variant isn't great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.