Nothing Phone 1, OnePlus Nord 2T 5G, OnePlus 10R 5G में कौन बेहतर?

Nothing Phone 1 में क्वालकॉम प्रोसेसर है जबकि बाकी दो स्मार्टफोन्स में MediaTek चिपसेट मिलता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 24 जुलाई 2022 09:58 IST
ख़ास बातें
  • तीनों ही फोन में 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है
  • Nothing Phone 1 में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है
  • OnePlus Nord 2T और OnePlus 10R 5G में 80W चार्जिंग फीचर है

तीनों ही स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं

लंदन स्थित Nothing ने अपना पहला स्मार्टफोन Nothing Phone 1 हाल ही में लॉन्च किया है। यह 6.55 इंच OLED डिस्प्ले के साथ आता है, Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC से लैस है और 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ है। मिड रेंज में लॉन्च किया गया ये स्मार्टफोन OnePlus Nord 2T और OnePlus 10R 5G के मुकाबले में हैं जो इसी प्राइस सेग्मेंट के स्मार्टफोन हैं। तीनों ही स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। हालांकि भीतरी स्पेसिफिकेशंस इनमें कुछ अंतर देखने को मिलता है। नथिंग फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर है जबकि बाकी दो स्मार्टफोन्स में MediaTek चिपसेट मिलता है। इस आर्टिकल में हम नथिंग फोन 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की तुलना OnePlus Nord 2T और OnePlus 10R 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के साथ करेंगे। 
 

Nothing Phone 1, OnePlus Nord 2T 5G, OnePlus 10R 5G price in India

Nothing Phone 1 की भारत में कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 32,999 रुपये है जबकि 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये है। इसका टॉप वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ 38,999 रुपये में आता है। फोन ब्लैक और व्हाइट कलर्स में आता है। 

OnePlus Nord 2T 5G की भारत में कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 28,999 रुपये है जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 33,999 रुपये है। यह फोन ग्रे शेडो और जेड फोग कलर्स में आता है। 

OnePlus 10R 5G की भारत में कीमत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये है जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 42,999 रुपये है। यह फोन ग्रीन और सिएरा ब्लैक कलर्स में आता है। 
Advertisement
 

Nothing Phone 1, OnePlus Nord 2T 5G, OnePlus 10R 5G Specifications

Nothing Phone 1 में 6.55 इंच का फुल एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) OLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। यह HDR10+ को सपोर्ट करता है और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। OnePlus 10R 5G 6.7 में इंच का फुल-एचडी प्लस (1,080x2,412 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 720Hz टच रेस्पोन्सिव रेट के साथ आता है। इसमें 2.5D कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी दी गई है। 

नथिंग फोन 1 में Qualcomm Snapdragon 778G+ SoC मिलता है जिसे 12GB LPDDR5 RAM के साथ पेअर किया गया है। OnePlus Nord 2T 5G में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 चिप दी गई है जिसे 12GB LPDDR4X RAM के साथ पेअर किया गया है। OnePlus 10R 5G में MediaTek Dimensity 8100-Max SoC है जिसे 12GB LPDDR5 RAM के साथ पेअर किया गया है।
Advertisement

कैमरा की बात करें तो, Nothing Phone 1 में 50 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर में ƒ/1.88 अपर्चर लेंस है, जो कि OIS तथा EIS सपोर्ट के साथ आता है। जबकि सेकेंडरी सेंसर ƒ/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। इसमें EIS सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा यह 114 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है और एक मैक्रो मोड भी इसमें दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर सपोर्ट करता है। 

OnePlus Nord 2T 5G में मेन कैमरा के तौर पर f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है जो कि Sony IMX766 सेंसर है। इसमें OIS का सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा एक अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है जो 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू देता है। जबकि f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा एक मोनोक्रोम सेंसर है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4  अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का Sony IMX615 सेंसर वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

OnePlus 10R 5G फोटो और वीडियो के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी लेंस 50-मेगापिक्सल का सोनी IMX766 सेंसर है जिसमें (OIS) का सपोर्ट मिलता है। दूसरा 8-मेगापिक्सल सोनी IMX355 सेंसर है जिसे अल्ट्रा-वाइड f / 2.2 लेंस के साथ पेअर किया गया है। तीसरा कैमरा 2-मेगापिक्सल का GC02M1 मैक्रो शूटर है। आगे की तरफ एक 16-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL S5K3P9 सेंसर है जिसमें EIS सपोर्ट वाला f/2.4 लेंस है।
Advertisement

तीनों ही फोन में 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Wi-Fi 6 Direct, Bluetooth v5.2, NFC, GPS/A-GPS, GLONASS, GALILEO, QZSS, और USB Type-C का सपोर्ट इनमें दिया गया है। तीनों ही स्मार्टफोन Android 12 आधारित ओएस पर चलते हैं। Nothing Phone 1 और OnePlus Nord 2T 5G में 4,500mAh  बैटरी मिलती है जबकि OnePlus 10R 5G में 5,000mAh बैटरी मिलती है। 

Nothing Phone 1 में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है जबकि  OnePlus Nord 2T और OnePlus 10R 5G में 80W SuperVOOC चार्जिंग फीचर है। OnePlus 10R 5G Endurance Edition भी आता है जिसमें 4,500mAh बैटरी और 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। तीनों ही फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। 

Nothing Phone 1 में Glyph इंटरफेस दिया गया है जो दूसरे किसी स्मार्टफोन में अभी तक उपलब्ध नहीं है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality, unique design
  • Vivid 120Hz OLED display
  • Wireless charging and IP53 rating
  • Decent battery life
  • Clean software, snappy performance
  • Very good primary camera
  • Bad
  • Secondary cameras struggle in low light
  • No bundled charger
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.