Nothing Phone (1) लॉन्च से पहले आया नजर, iPhone से मिलता जुलता लग रहा डिजाइन

वीडियो में सीधे तौर पर स्मार्टफोन को नहीं दिखाया जा रहा है। यह वीडियो के आखिर में अपने ऑफिशियल ऐलान से पहले स्मार्टफोन की एक झलक पेश की गई है।

Nothing Phone (1) लॉन्च से पहले आया नजर, iPhone से मिलता जुलता लग रहा डिजाइन

Photo Credit: Youtube/Nothing

ख़ास बातें
  • Nothing Phone (1) में 6.55 इंच की FHD + OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Nothing Phone (1) में Snapdragon 7 Gen 1 SoC दिया जा सकता है।
  • Nothing Phone (1) एंड्रॉइड 12 ओएस पर बेस्ड Nothing OS पर काम कर सकता है।
विज्ञापन
मार्केट में बीते कुछ हफ्तों में Nothing Phone (1) के बारे में बहुत सी अफवाहें देखी गई हैं। जी हां हम जल्द मार्केट में लॉन्च होने वाले नथिंग फोन (1) के बारे में बात कर रहे हैं। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन है, जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को BTS (बिहाइंड द सीन) वीडियो में भी देखा गया था।

यह आगामी फोन (1) को वीडियो में ब्रांड के फाउंड कार्ल पेई के हाथों में नजर आया था। अपने सभी प्रोडक्ट के प्रमोशन करने के लिए ब्रांड की स्टैटजी के पीछे सीनियर एग्जीक्यूटिव रहते हैं। YouTube पर नया वीडियो अपलोड भी इसी प्लान का एक हिस्सा था। वीडियो का टाइटल था "प्रीपेयरिंग फोन (1) फीट कार्ल पेई" जो कि कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था।

वहीं जब बात इस नए आगामी फोन की होती है तो वीडियो में सीधे तौर पर स्मार्टफोन को नहीं दिखाया जा रहा है। यह वीडियो के आखिर में अपने ऑफिशियल ऐलान से पहले स्मार्टफोन की एक झलक पेश की गई है। ऊपर वाली फोटो को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि Nothing Phone (1) में ट्रांसपरेंट रियर पैनल के नीचे व्हाइट कलर का टोन दिया गया है। रियर की ओर स्मार्टफोन का वर्टिकल स्टैक्ड ड्यूल कैमरा सेटअप भी साफतौर पर नजर आता है जो कि टॉप में बाईं ओर कॉर्नर में मौजूद है।

इस स्मार्टफोन के बारे में वीडियो में भी कुछ भी ज्यादा जानकारी या फिर कोई हिंट नहीं दिया गया है। हालांकि आगे बढ़ने के लिए कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी। इस स्मार्टफोन की अफवाहों के बारे में बात करते हुए हम कुछ जानकारी साझा कर रहे हैं।
 

Nothing Phone (1)  के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nothing Phone (1) स्मार्टफोन में 6.55 इंच की FHD + OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 7 Gen 1 SoC दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर बेस्ड Nothing OS पर काम कर सकता है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nothing Phone 1
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  2. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  5. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »