Nothing Phone 2a को नए कलर्स में पेश करने की तैयारी

हाल ही में इस स्मार्टफोन का एक प्रमोशनल टीजर दिखा था जिससे देश में Phone 2a को नए कलर्स में Flipkart के जरिए लाने का संकेत मिला था

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 मई 2024 19:44 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC 120 दिया गया है
  • इसका AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है
  • यह Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर चलता है

इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरे हैं

स्मार्टफोन मार्केट में कुछ वर्ष पहले बिजनेस शुरू करने वाली Nothing ने मार्च में Phone 2a को लॉन्च किया था। इसे दो कलर्स - व्हाइट और ब्लैक में लाया गया था। इसके बाद देश में अप्रैल में इसे ब्लू कलर में पेश किया गया था। इस स्मार्टफोन को नए कलर्स में भी लाने की तैयारी है। 

Nothing ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नए कलर्स का टीजर दिया है। हाल ही में इस स्मार्टफोन का एक प्रमोशनल टीजर दिखा था जिससे देश में Phone 2a को नए कलर्स में ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए लाने का संकेत मिला था। कंपनी के X पर प्रोफाइल के डिस्प्ले में 'NOTHING (R)'टेक्स्ट येलो, रेड और ब्लू कलर्स में लिखा है। यह स्मार्टफोन इंटरनेशनल मार्केट में ब्लैक कलर में उपलब्ध है और इसे देश में ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब हो सकता है कि इसे रेड और येलो या दोनों कलर्स के मिक्स में लाया जा सकता है। 

फ्लिपकार्ट पर एक टीजर से Phone 2a को जल्द नए कलर्स में पेश करने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB, 8 GB + 256 GB और 12 GB + 256 GB वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 23,999 रुपये, 25,999 रुपये और 27,999 रुपये के हैं। Phone 2a में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Pro SoC 120 दिया गया है। इसका AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। Phone 2a ग्लिफ (Glyph) इंटरफेस के साथ लाया गया था। 
 
डुअल-सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर चलता है। इसके लिए तीन वर्ष के Android अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी पैच दिए जाएंगे। इसमें 6.7 इंच फुल-एचडी+ (1,080 x 2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 30 Hz से 120 Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 394 ppi की पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ है। इसमें HDR10+ सपोर्ट, 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 2160 Hz की PWM फ्रीक्वेंसी और 1,300 nits का पीक ब्राइटनेस लेवल है। Phone 2a का 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.88 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  2. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  3. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  4. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10, Vivo T5 Pro जैसे फोन हुए 3000 रुपये तक महंगे!
  5. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro हो गया 22 हजार रुपये सस्ता! Flipkart सेल में सबसे धांसू ऑफर
  2. OPPO Reno 16 सीरीज की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म! 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी जैसे हो सकते हैं फीचर्स
  3. 11,000mAh बैटरी के साथ Honor X80 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, चार रंगों में देगा दस्तक!
  4. 10 हजार सस्ता खरीदें Xiaomi का 64MP कैमरा वाला फोन! आ गई धमाका डील
  5. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  6. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  7. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  8. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  9. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  10. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.