Nokia X71 से 2 अप्रैल को उठेगा पर्दा, पंच-होल डिस्प्ले से होगा लैस

HMD Global ने 2 अप्रैल 2019 को ताइवान में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं।

Nokia X71 से 2 अप्रैल को उठेगा पर्दा, पंच-होल डिस्प्ले से होगा लैस

Photo Credit: OnLeaks/ 91Mobiles

Nokia X71 से 2 अप्रैल को उठेगा पर्दा, पंच-होल डिस्प्ले से होगा लैस

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है Nokia X71 में
  • Nokia X71 को ग्लोबल मार्केट में Nokia 8.1 Plus नाम से उतारा जा सकता है
  • 2 अप्रैल 2019 को लॉन्च होगा नोकिया एक्स71
विज्ञापन
Nokia ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने अगले महीने 2 अप्रैल 2019 को ताइवान में आयोजित इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजने शुरू कर दिए हैं। इवेंट के दौरान एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) अपने नए आगामी स्मार्टफोन नोकिया एक्स71 (Nokia X71) को लॉन्च करेगी। HMD Global का यह फोन पंच-होल डिस्प्ले के साथ आएगा। अगले माह Nokia 9 PureView के साथ नोकिया एक्स71 (Nokia X71) को भी लॉन्च किया जाना है।

मीडिया इनवाइट इस बात का संकेत दे रहा है Nokia X71 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट में ऐसा भी कहा गया है कि नोकिया एक्स71 (Nokia X71) को इंटरनेशनल मार्केट में नोकिया 8.1 प्लस (Nokia 8.1 Plus) के नाम से उतारा जा सकता है। एचएमडी ग्लोबल के मीडिया इनवाइट ने इस बात से पर्दा उठाया है कि Nokia X71 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर का होगा।

Samsung Galaxy S10 की तरह नोकिया एक्स71 में सेल्फी सेंसर के लिए डिस्प्ले में पंच-होल दिया गया होगा। Nokia X71 स्मार्टफोन एचएमडी ग्लोबल का पहला फोन होगा जो पंच-होल डिस्प्ले के साथ आएगा। Nokia X71 के लिए लॉन्च इनवाइट को ताइवान आधारित Sogi द्वारा शेयर किया गया है।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार, Nokia X71 को ग्लोबल मार्केट में नोकिया 8.1 प्लस (Nokia 8.1 Plus) नाम से लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि नोकिया एक्स6 को ग्लोबल मार्केट में नोकिया 6.1 प्लस नाम से उतारा गया था। इस साल के शुरुआत में नोकिया 8.1 प्लस के कथित प्रेस रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) और 360-डिग्री वीडियो लीक हुई थी, जिससे पंच-होल डिस्प्ले और दो रियर कैमरों की झलक देखने को मिली थी।  

हैंडसेट में 6.2 इंच का डिस्प्ले हो सकता है लेकिन रिजॉल्यूशन और आस्पेक्ट रेशियो से संबंधित फिलहाल कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जा सकता है, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia X71, Nokia, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »