Nokia X7 हुआ लॉन्च, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम से है लैस

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने चीनी मार्केट में Nokia X7 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नोकिया की एक्स सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 18:53 IST
ख़ास बातें
  • Nokia X7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया एक्स7 में
  • स्टोरेज और रैम पर आधारित Nokia X7 के तीन वेरिएंट हैं

Nokia X7 की कीमत करीब 18,000 रुपये से शुरू

नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने चीनी मार्केट में Nokia X7 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह नोकिया की एक्स सीरीज़ का तीसरा स्मार्टफोन है। नोकिया पहले ही Nokia X6 और Nokia X5 लॉन्च कर चुकी है। इन दोनों ही फोन की तरह HMD Global द्वारा नोकिया एक्स7 को ग्लोबल मार्केट में Nokia 7.1 Plus के नाम से उतारने की उम्मीद है। Nokia की X सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन डिस्प्ले नॉच, डुअल रियर कैमरा सेटअप और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। HMD Global का दावा है कि Nokia X7 को जल्द ही एंड्रॉयड पाई का अपडेट मिलेगा।
 

Nokia X7 की कीमत

जानकारी मिली है कि चीनी मार्केट में Nokia X7 की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से शुरू होगी। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाएगा। इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) में उपलब्ध होगा। नोकिया एक्स7 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसकी कीमत है 2,499 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये)। इस फोन को डार्क ब्लू, नाइट रेड, नाइट ब्लैक और मैजिक नाइट सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement
 

Nokia X7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम, डुअल वीओएलटीई Nokia X7 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इस पर कस्टम स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। फोन 86.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के तीन वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। तीनों ही वेरिएंट 400 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। फोन की बॉडी 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम से बनी है।
 

Nokia X7 जल्द ही नोकिया 7.1 प्लस के नाम से ग्लोबल मार्केट में आएगा

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Nokia X7 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, एफ/1.8 अपर्चर और ओआईएस से लैस है। इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। यह फिक्स्ड फोकस सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए Nokia X7 में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक फीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। इसमें फेस अनलॉक फीचर भी है। फोन का डाइमेंशन 154.8x75.76x7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia X7 Price, Nokia X7 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी वाला नया फोन Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 200MP का है कैमरा
  2. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  3. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  4. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  5. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  6. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  7. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  10. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.