Nokia X7 (Nokia 7.1 Plus) मंगलवार को होगा लॉन्च

Nokia X7 स्मार्टफोन से मंगलवार को चीन में पर्दा उठाया जाएगा। दरअसल, यह फोन जल्द ही लॉन्च होने वाले Nokia 7.1 Plus स्मार्टफोन का चीनी अवतार है।

Nokia X7 (Nokia 7.1 Plus) मंगलवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • नोकिया एक्स7 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होगा
  • Nokia X7 ग्लोबल मार्केट में नोकिया 7.1 प्लस के नाम से आएगा
  • Nokia 5.1 Plus (Nokia 5X) व Nokia 6.1 Plus (Nokia 6X) हो चुके हैं लॉन्च
विज्ञापन
Nokia X7 स्मार्टफोन से मंगलवार को चीन में पर्दा उठाया जाएगा। दरअसल, यह फोन जल्द ही लॉन्च होने वाले Nokia 7.1 Plus स्मार्टफोन का चीनी अवतार है। देखा जाए तो यह नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली एचएमडी ग्लोबल कंपनी का इस सीरीज़ में Nokia 5.1 Plus (Nokia 5X) और Nokia 6.1 Plus (Nokia 6X) के बाद तीसरा स्मार्टफोन होगा। Nokia X7 में भी डिस्प्ले नॉच, वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, ग्लास बॉडी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। Nokia ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से नोकिया एक्स7 के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दिया है।

Nokia के वीबो अकाउंट से पोस्ट किए गए तीनों ही टीज़र स्मार्टफोन में बिना बेज़ल वाले डिज़ाइन का खुलासा करते हैं। टॉप पर नॉच और निचले हिस्से पर नोकिया की ब्रांडिंग होगी। बीते हफ्ते ही Nokia Mobile India ने एक टीज़र ज़ारी किया था जिसमें Nokia X7/ Nokia 7.1 Plus की बड़ी स्क्रीन की झलक मिली थी। कंपनी ने पुष्टि की है कि रियर कैमरे ज़ाइस ऑप्टिक लेंस के साथ आएंगे। इसके अलावा कम रोशनी में परफॉर्मेंस बेहतर होगी।
 

Nokia X7 के कथित स्पेसिफिकेशन

नोकिया एक्स7 एंड्रॉयड के स्टॉक वर्ज़न पर चलेगा। यह एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन होगा। इसमें 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 होगा। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होगा। 4 जीबी/ 6 जीबी रैम व 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।

फोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा और सेकेंडरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट पैनल पर नोकिया एक्स7 में 20 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसकी बैटरी 3400 एमएएच की होगी।

इस महीने ही HMD Global ने Nokia 7.1 स्मार्टफोन को लंदन में लॉन्च किया था। यह फोन स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 19:9 प्योरडिस्प्ले पैनल, एचडीआर सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia X7, HMD Global
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »