Nokia X6 से आज उठ सकता है पर्दा, डिस्प्ले होगा iPhone X जैसा

Nokia X6 स्मार्टफोन चीन में आज लॉन्च हो सकता है। कंपनी व पुरानी जानकारी के मुताबिक, लॉन्च की तारीख 16 मई मानी जा रही थी...

Nokia X6 से आज उठ सकता है पर्दा, डिस्प्ले होगा iPhone X जैसा

Nokia X6 से आज उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • Nokia X6 स्मार्टफोन चीन में आज लॉन्च हो सकता है
  • इसकी खासियत में शामिल है iPhone X जैसा नॉच
  • यह Nokia X6 नाम से आएगा या Nokia X नाम से, इस पर संशय
विज्ञापन
Nokia X6 स्मार्टफोन चीन में आज लॉन्च हो सकता है। कंपनी व पुरानी जानकारी के मुताबिक, लॉन्च की तारीख 16 मई मानी जा रही थी। इसकी खासियत iPhone X जैसा नॉच होगी। एक संशय अब भी Nokia X6 को लेकर बना हुआ है कि यह Nokia X6 नाम से आएगा या Nokia X नाम से। हालांकि, ज्यादातर लीक हुई जानकारियों में इसे Nokia X6 ही दिखाया और बताया गया है। जैसा कि हमने पहले बताया, एचएमडी ग्लोबल ने अभी तक Nokia X6 के फ्रंट लुक की ही झलक दी है। लेकिन बड़ी रिटेलर फर्म सनिंग.कॉम ने फोन का बैक पैनल भी दिखाया है। इसमें वर्टिकल डुअल कैमरा साफ दिख रहा है। इसके नीचे दिया गया है फिंगरप्रिंट सेंसर। तस्वीर टीना साइट पर लिस्टिंग की है। Nokia X6 का लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार दोपहर 12:10 बजे शुरू होगा।

पुरानी लीक पर जाएं तो इनकी कीमत 1,499 चीनी युआन (15,900 रुपये) हो सकती है। यह कीमत पिछली लीक से थोड़ी कम है। पहले कहा गया था कि Nokia X6 1,600 चीनी युआन (16,900 रुपये) का होगा। नोकिया अब नए स्मार्टफोन को मिड-रेंज में रख सकता है, जिससे प्रतियोगियों को टक्कर देने में उसे कुछ आसानी हो।
 

Nokia X स्पेसिफिकेशन

पिछली लिस्टिंग के मुताबिक, Nokia X आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के स्टॉक वर्ज़न पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले होगा, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला। फोन में ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल होगा। इसके साथ 3 जीबी/ 4 जीबी/ 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी / 64 जीबी होने की संभावना है और इसके साथ 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट होगा।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो नोकिया X में पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा। दोनों सेंसर 16 मेगापिक्सल के होंगे। पहले दावे किए गए थे कि रियर कैमरे में कार्ल ज़ाइस के लैंस इस्तेमाल होंगे। हालांकि, इसका ज़िक्र टीना की लिस्टिंग में नहीं है। फ्रंट कैमरे के सेंसर के बारे में अभी जानकारी नहीं उपलब्ध है। फोन 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और यूएसबी सपोर्ट के साथ आता है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। लिस्टिंग में हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर और वज़न 151 ग्राम होने की उम्मीद है।

दूसरी तरफ, चीनी रिटेलर सनिंग.कॉम ने एक टीज़र जारी किया था जिसमें Nokia X के डिज़ाइन से पर्दा उठ गया था। देखा गया है कि फोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। दिखने में यह काफी कुछ iPhone X जैसा है। एक बैनर में इसमें ग्लास और अल्युमिनियम बॉडी देखी गई है। साथ ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले के ऊपर नॉच।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Nokia X6, Suning, HMD Global, Live Stream
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 14 हजार तक सस्ता खरीदें Oppo का 200MP का कैमरा वाला फोन! यहां मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
  2. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  3. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  5. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  8. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  9. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  10. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »