Nokia X की कीमत हुई लीक, दिखने में होगा कुछ ऐसा...

Nokia X एचएमडी ग्लोबल का आगामी एक्स-सीरीज़ स्मार्टफोन होने जा रहा है, जिसकी चर्चा पहले Nokia X6 नाम से थी। फोन से आधिकारिक तौर पर चीन में पर्दा 16 मई को उठेगा।

Nokia X की कीमत हुई लीक, दिखने में होगा कुछ ऐसा...

Nokia X की कीमत हुई लीक

विज्ञापन
Nokia X एचएमडी ग्लोबल  का आगामी एक्स-सीरीज़ स्मार्टफोन होने जा रहा है, जिसकी चर्चा पहले Nokia X6 नाम से थी। फोन से आधिकारिक तौर पर चीन में पर्दा 16 मई को उठेगा। लॉन्च की तारीख कन्फर्म होने के बाद नॉच से लैस यह स्मार्टफोन पेइचिंग में आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च होगा। इसके अतिरिक्त एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें Nokia X का रियर हिस्सा दिख रहा है।

चीनी रिटेलर सनिंग.कॉम का टीज़र दिखाता Nokia X के डिज़ाइन से पर्दा उठाता है। देखा गया है कि फोन में बेज़ल रहित डिस्प्ले है। दिखने में यह काफी कुछ iPhone X जैसा है। एक बैनर में इसमें ग्लास और अल्युमिनियम बॉडी देखी गई है। साथ ही वर्टिकल डुअल रियर कैमरा, रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर और डिस्प्ले के ऊपर नॉच। इसके बॉटन में चिन भी है। बैनर के मुताबिक, सनिंद कॉम एक कॉन्टेस्ट का आयोजन कर रहा है, जो 3 मई से 20 मई तक चलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट की कीमत सीएनवाई 1,600 (16,900 रुपये) है।
 
nokia


पिछली रिपोर्ट में कहा गया था कि आगामी नोकिया X एंड्रॉयड वन पर चलेगा, जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर आधारित है। फोन में 5.8 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 या मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर काम करेगा। साथ देने के लिए मौज़ूद हो सकते हैं  व 6 जीबी के रैम विकल्प। इंटरनल स्टोरेज के विकल्प 64 जीबी, 128 जीबी हो सकते हैं।

फोन के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है, जो कार्ल ज़ाइस लेंस से लैस होगा। इसके अलावा वीबो पर पोस्ट किए गए एक टीज़र के मुताबिक, नोकिया एन सीरीज़ के स्मार्टफोन का नया अवतार ला सकती है। Nokia N8 के तौर पर कंपनी इसे पेश कर सकती है। संभवत: 2 मई तक यह फोन लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  2. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  6. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  7. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  8. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  9. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  10. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »