• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 48MP कैमरा और 4900mAh बैटरी के साथ एंट्री लेगा Nokia Style+ स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले आया नजर

48MP कैमरा और 4900mAh बैटरी के साथ एंट्री लेगा Nokia Style+ स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले आया नजर

Nokia Style+  इसी मॉडल नंबर के साथ चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन (CQC) और WiFi  अलायंस वेबसाइट्स पर नजर आया है। WiFi  एलायंस लिस्टिंग ने शुरू में स्मार्टफोन के मॉनीकर का खुलासा किया।

48MP कैमरा और 4900mAh बैटरी के साथ एंट्री लेगा Nokia Style+ स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले आया नजर

Photo Credit: Nokia

Nokia Style+ स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा होगा।

विज्ञापन
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia जल्द ही Nokia Style+ लॉन्च करने वाली है। अभी ऑफिशियल पेशकश से पहले Nokia स्मार्टफोन यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। लिस्टिंग से साफ होता है कि स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आएगा। बैटरी के तौर पर इसमें 5000mAh की बैटरी होगी। इसके अलावा स्मार्टफोन का डिजाइन रेंडर भी नजर आया है जो स्मार्टफोन के डाइमेंशन को कंफर्म करता है। आइए Nokia Style+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Nokia Style+ के लिए US FCC लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice द्वारा स्पॉट किया गया था। स्मार्टफोन वेबसाइट पर मोड नंबर TA-1448 के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी होगी। Nokia Style+ को 5G स्मार्टफोन के तौर पर लिस्टेड किया गया है जिसमें कई 5G NR बैंड के लिए सपोर्ट है।

इसके अलावा FCC वेबसाइट से साफ हुआ है कि फोन मॉडल नंबर AD-020US के साथ एक चार्जर आएगा। चार्जर की पावर रेटिंग पता नहीं चली है। हालांकि पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। आज के समय में अधिकतर स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग का फीचर मिल रहा है तो ऐसे में इसमें कम पावर मिलना यूजर्स को कुछ खास नहीं लग सकता है।

इसके अलावा, FCC डाटाबेस से स्मार्टफोन के कैमरे और स्पेसिफिकेशंस पर नजर डाली जाती है। कैमरा की बात की जाए तो लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

Nokia Style+  इसी मॉडल नंबर के साथ चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन (CQC) और WiFi  अलायंस वेबसाइट्स पर नजर आया है। WiFi  एलायंस लिस्टिंग ने शुरू में स्मार्टफोन के मॉनीकर का खुलासा किया। इससे पता चलता है कि फोन एंड्रॉइड 12 पर काम करेगा। स्मार्टफोन का एक डिजाइन रेंडर शेयर किया गया। फोटो के मुताबिक, स्मार्टफोन की लंबाई 166.1 mm और चौड़ाई 76.4  mm है। रेंडर एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Nokia, Nokia Smartphone, Nokia Style
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  2. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  3. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  4. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  6. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  7. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »