Nokia के फोन अब कंपनी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध

नोकिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए स्मार्टफोन, फीचर फोन और एक्सेसरीज़ उपलब्ध करवाई है। वीवो, शाओमी की तरह अब नोकिया के फोन भी उसकी आधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकेंगे।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 20 मार्च 2018 11:09 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किए फोन व एक्सेसरीज़
  • प्रतियोगी ब्रांड की तरह अपने प्लेटफॉर्म पर बिकेंगे नोकिया के फोन
  • वेबसाइट पर भारत में लॉन्च हो चुके सभी फोन किए गए हैं लिस्ट

तस्वीर - नोकिया डॉट कॉम

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बढ़ती प्रतियोगिता और बिक्री के लिए अपना प्लेटफॉर्म लाने की दौड़ में अब Nokia भी शामिल हो गई है। इस कड़ी में Nokia ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए स्मार्टफोन, फीचर फोन और एक्सेसरीज़ उपलब्ध करवाई है। वीवो, शाओमी की तरह अब नोकिया के फोन भी उसकी आधिकारिक वेबसाइट से खरीदे जा सकेंगे।
फिलहाल, इच्छुक ग्राहक नोकिया की वेबसाइट से Nokia 8, Nokia 5, Nokia 3, Nokia 2, Nokia 3310 Dual Sim, Nokia 150 Dual Sim, Nokia 105, Nokia 230 Dual Sim और Nokia 216 Dual Sim हैंडसेट खरीद पाएंगे। वहीं, नोकिया 6 अभी आउट ऑफ स्टॉक है।

Advertisement

मज़ेदार बात यह है कि इस साल फरवरी माह के अंत में आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2018 में लॉन्च हुए फोन भी नोकिया की वेबसाइट पर लिस्ट किए गए हैं। हालांकि, यह लिस्टिंग मात्र है। ग्राहक अभी Nokia 1, Nokia 8 Sirocco, Nokia 8110 4G, Nokia 7 Plus और Nokia 6 (2018) को खरीद नही पाएंगे। इतना ज़रूर साफ हो गया है कि ये फोन भारत में जल्द ही लॉन्च होंगे, जैसा कि गैजेट्स 360 ने आपको पहले बताया था।

एक्सेसरी की बात करें तो कंपनी ने यहां नोकिया ब्रांड वाले वायरलेस इयरफोन, वायर्ड इयरफोन, स्टीरियो इयरफोन जैसे उत्पाद बिक्री के लिए लिस्ट तो किए हैं। लेकिन इन्हें खरीदने का विकल्प खबर लिखे जाने तक नहीं दिख रहा था। लिस्टिंग की मानें तो कंपनी आने वाले समय में अपने विभिन्न फोन के कवर भी बिक्री के लिए उपलब्ध करवा सकती है।
Advertisement
 

नोकिया वेबसाइट


इंटरफेस की बात करें तो शुरुआती स्टेज में वेबसाइट का लिस्टिंग व्यू काफी यूज़र फ्रेंड्ली मालूम होता है। फोन चुनने के लिए यहां कैटगरी, कीमत, डिस्प्ले साइज, रियर कैमरा, फीचर, इंटरनल मेमोरी, कनेक्टिविटी जैसे विकल्प हैं। इनके सहारे यूज़र मनमुताबिक फोन का चुनाव कर पाएंगे। साथ ही हरेक फोन के नीचे उसका रंग वेरिएंट भी डॉट के ज़रिए दिखाया गया है, जिससे यूज़र को फोन चुनने में कोई असुविधा ना हो।

खबर लिखे जाने तक कुल 11 फोन नोकिया साइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं। नोकिया ने साइट पर जिन लाभों का ज़िक्र किया है, उनमें फ्री शिपिंग, 10 दिन में वापसी (शर्तों के साथ), सुरक्षित पेमेंट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.