नोकिया के सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 नवंबर 2016 09:46 IST
ख़ास बातें
  • लिस्ट किए गए नोकिया स्मार्टफोन को नोकिया पिक्सल नाम दिया गया है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0.1 पर चलेगा
  • नोकिया एमडब्ल्यूसी 2017 में वापसी कर रही है
फिनलैंड की कपनी नोकिया एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में वापसी की कोशिश कर रही है। और इस बार नोकिया फरवरी में बार्सिलोना में होने वाले एमडब्ल्यूसी 2017 इवेंट से स्मार्टफोन बाजार में दोबारा एंट्री करेगी। नोकिया के स्मार्टफोन लॉन्च के पीछे एचएमडी ग्लोबल है जिसने अगले साल एमडब्ल्यूसी में हिस्सा लेने की पुष्टि की है। नोकिया के कुछ फोन को लेकर पहले से चर्चा है और अब अगले साल लॉन्च होने वाले एक और नोकिया स्मार्टफोन को गीकबेंच पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से इस फोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर खुलासा भी हुआ है।

गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, नए नोकिया डिवाइस को नोकिया पिक्सल नाम दिए जाने का दावा है। और यह फोन एंड्रॉयड 7.0.1 नूगा पर चलेगा। नोकिया पिक्सल में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन में तेजी से बैटरी चार्ज करने के लिए क्विक चार्ज 3.0 तकनीक दी गई है।
Advertisement

गीकबेंच द्वारा किए गए टेस्ट में नोकिया पिक्सल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 404 जबकि मल्टी-कोर टेस्ट में 661 स्कोर किया। स्पेसिफिकेशन और टेस्ट स्कोर को देखने हुए लगता है कि नोकिया का यह स्मार्टफोन एक लो-एंड फोन होगा।
 

नोकिया का डी1सी डिवाइस पहले ही सुर्खियों में है। और इस डिवाइस को अगले साल एमडब्ल्यूसी इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। नोकिया डी1सी को सितंबर में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था जिससे इस फोन के स्पेसिफिेकशन का खुलासा हो गया था। इसके अलावा कुछ दूसरे नोकिया स्मार्टफोन की जानकारी भी सामने आई है। नोकिया 5320, नोक्या 1490 को भी एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

हाल ही में एक चीनी टिप्सटर ने नोकिया के अनाम फोन में 5.2 इंच या 5.5 इंच स्क्रीन होने की जानकारी दी थी। इस लीक में इस स्मार्टफोन में 2के (क्वाडएचडी) डिस्प्ले होने का दावा किया गया था जिसका मतलब है कि यह एक हाई-एंड डिवाइस होगा। याद दिला दें कि इन स्मार्टफोन में नोकिया ब्रांड का तो इस्तेमाल होगा, लेकिन उन्हें इस कंपनी द्वारा बनाया नहीं जाएगा। कंपनी की ब्रांड लाइसेंसिंग डील के तहत प्रोडक्ट फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए जाएंगे। याद रहे कि इस साल की शुरुआत में नोकिया ने एचएमडी ग्लोबल के साथ 10 साल के लिए नोकिया ब्रांड के फोन बनाने का समझौता किया था। इसके अलावा नोकिया के सीईओओ राजीव सूरी ने भी पुष्टि की है कि अगले साल एमडब्ल्यूसी में उनका व्यक्तव्य होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.