नए Nokia स्मार्टफोन के लिए हो जाइए तैयार, 24 फरवरी को एचएमडी ग्लोबल का इवेंट

HMD Global ने भी अपने इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी 24 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे इवेंट आयोजित करेगी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 फरवरी 2019 19:23 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 8.1 प्लस को भी लॉन्च कर सकती है कंपनी
  • Nokia 1 Plus से पर्दा उठाए जाने की चर्चा गर्म
  • पांच रियर कैमरों के कारण बेहद ही खास होगा Nokia 9 PureView
मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस (MWC) 2019 कई लिहाज़ से खास होने वाला है। Huawei, Oppo और LG जैसे बड़े ब्रांड पहले ही बार्सिलोना में होने वाले इस इवेंट का हिस्सा बनने का ऐलान कर चुके हैं। अब HMD Global ने भी अपने इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं। कंपनी 24 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में बहु-प्रतीक्षित Nokia 9 PureView स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके साथ कंपनी Nokia 1 Plus और Nokia 8.1 Plus को भी लॉन्च कर सकती है। लेकिन सबकी निगाहें Nokia 9 PureView पर होगीं, जो वाकई में कंपनी का पहला फ्लैगशिप डिवाइस है। इस हैंडसेट में पांच रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है।

मीडिया इनवाइट में लिखा है, 'See you in Barcelona'। इसमें इवेंट के पूरे ब्योरे के साथ एक खूबसूरत शहर बैकग्राउंड में नज़र आ रहा है। एचएमडी ग्लोबल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर जूहो सरविकास ने हाल ही में एक ट्वीट के ज़रिए मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में कंपनी की मौज़ूदगी की पुष्टि की थी। लीक हुए टीज़र से यह भी पता चला है कि कंपनी नोकिया 9 प्योरव्यू के साथ नोकिया 8.1 प्लस को भी लॉन्च कर सकती है। हाल ही में नोकिया 1 प्लस के बारे में भी जानकारी सामने आई थी। इस हैंडसेट को भी बार्सिलोना में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

Nokia 9 PureView बीते साल से सुर्खियों में रहा है। पांच रियर कैमरा सेटअप के कारण इसके प्रोडक्शन में देरी की भी खबरें आईं। ऐसा लगता है कि एचएमडी ग्लोबल इन कमियों को दूर करने में सफल रही है, अब इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च कर दिया जाएगा। Nokia 9 PureView के लीक हुए स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, हैंडसेट में 5.99 इंच क्वाडएचडी (2K) प्योर डिस्प्ले पैनल के साथ एचडीआर10 सपोर्ट होगा। इसी के साथ फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब बात सॉफ्टवेयर की। नोकिया ब्रांड का यह हैंडसेट गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9.0 पाई, गूगल लेंस और गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आ सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होने की भी उम्मीद है। कंपनी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के बजाय स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल भी कर सकती है।

हाल ही में एक टीज़र के लीक होने से एक पंच होल सेल्फी कैमरा डिज़ाइन वाले स्मार्टफोन के लॉन्च किए जाने के बारे में पता चला था। याद रहे कि अब तक लॉन्च नहीं हुए नोकिया 8.1 प्लस में पंच होल सेल्फी कैमरा डिजाइन दिए जाने की चर्चा है। संभव है कि इससे 24 फरवरी को पर्दा उठाया जाए। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह डुअल रियर कैमरा सेटअप, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल और 6.22 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा।
Advertisement

नोकिया 1 प्लस को भारत में सबसे पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, लेकिन इसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में पेश किया जाएगा। कथित एंड्रॉयड गो फोन नोकिया 1 का अपग्रेड होगा जो एचएमडी ग्लोबल का सबसे सस्ता हैंडसेट है। हार्डवेयर की बात करें तो Nokia 1 Plus में 480x960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले होगा। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और 213 पिक्सल प्रति इंच स्क्रीन डेनसिटी के साथ आएगा। लीक के मुताबिक, इस नोकिया फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6739डब्ल्यूडब्ल्यू प्रोसेसर और PowerVR GE8100 जीपीयू दिया जाएगा। नोकिया 1 प्लस में 1 जीबी रैम दिए जाने का दावा है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई (गो एडिशन) पर चल सकता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3320 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, HMD Global, Nokia 9 PureView, Nokia 1 Plus, MWC, MWC 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  3. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  6. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  7. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  8. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  9. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.