4,850mAh बैटरी के साथ आएगा Nokia G50 5G फोन, FCC लिस्टिंग से मिला इशारा

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Nokia G50 5G फोन FCC वेबसाइट पर मॉडल नंबर TA-1390 और TA-1370 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन कथित रूप से 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा।

4,850mAh बैटरी के साथ आएगा Nokia G50 5G फोन, FCC लिस्टिंग से मिला इशारा
ख़ास बातें
  • Nokia G50 5G स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • नोकिया जी50 5जी की कीमत भी हो चुकी है लीक
  • फोन के डिज़ाइन की भी मिली जानकारी
विज्ञापन
Nokia G50 5G कथित रूप से FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। बता दें, नोकिया जी50 5जी फोन पिछले काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। इससे पहले फोन के रेंडर्स, स्पेसिफिकेशन व कीमत तक ऑनलाइन लीक हो चुकी है। लेटेस्ट एफसीसी लिस्टिंग के जरिए फोन से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आई है। इस लिस्टिंग में फोन के मॉडल नंबर और चार्जिंग क्षमता से जुड़ी जानकारी लीक हुई है। इसके अलावा, फोन की स्किमैटिक तस्वीर भी अटैच है जिसके जरिए फोन के डिज़ाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Mysmartprice की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि Nokia G50 5G फोन FCC वेबसाइट पर मॉडल नंबर TA-1390 और TA-1370 के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन कथित रूप से 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देगा। वहीं, फोन क बैटरी मॉडल नंबर P660 के साथ लिस्ट है, जो कि 4,850एमएएच बैटरी क्षमता है। साथ ही लिस्टिंग में वाई-फाई और 5जी बैंड की जानकारी भी मिलती है। अटैच स्किमैटिक तस्वीर की बात करें, तो इसमें दाएं किनारे पर पावर कम साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और वॉल्यूम बटन देखा जा सकता है। वहीं, फोन के बाएं किनारे पर भी एक बटन देखा जा सकता है, जो कि गूगल असिस्टेंट को समर्पित हो सकता है।

आपको बता दें, हाल ही में टिप्सटर Roland Quandt ने जानकारी दी थी कि Nokia G50 5G स्मार्टफोन की कीमत EUR 259 (लगभग 22,515) या EUR 269 (लगभग 23,366 रुपये) होगी। इसके अलावा, फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, वो हैं ऑशन ब्लू और मिडनाइट सन। फोन में 2 साल तक की वॉरंटी भी मिल सकती है।
 

Nokia G50 5G specifications (Rumored)

लीक स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नोकिया जी50 5जी फोन Android 11 पर काम करेगा। इसमें 6.82 इंच एचडी+ (1640x720 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, 5 मेगापिक्सल का दूसरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

फोन की बैटरी, 4,850 एमएएच की होगी। वहीं, नोकिया जी50 5जी का डायमेंशन 173.83 x 77.68 x 8.85m और भार 220 ग्राम होगा।

नोकिया ब्रांड लाइसेंस HMD Global ने फिलहाल नोकिया जी50 स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया है। हालांकि पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि यह नोकिया का सबसे किफायती 5जी नोकिया फोन होगा जिसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मौजूद होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »