Nokia का धांसू Nokia G42 5G फोन 11GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 11 सितंबर को होगा लॉन्च

Nokia G42 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।

Nokia का धांसू Nokia G42 5G फोन 11GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 11 सितंबर को होगा लॉन्च

Photo Credit: Nokia

Nokia G42 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है।

ख़ास बातें
  • Nokia का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Nokia G42 5G होने वाला है
  • कंपनी ने इसे Amazon पर लिस्ट भी कर दिया है।
  • फोन में 5000mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
Nokia ने हाल ही में अपने अपकमिंग 5G स्मार्टफोन को टीज किया था। हालांकि कंपनी ने इसके नाम व स्पेसिफिकेशंस के बारे में नहीं बताया था। कयास लगाए जा रहे थे कि HMD Global के स्वामित्व वाली नोकिया X सीरीज में अगला एडिशन कर सकती है। लेकिन अब ब्रैंड ने अधिकारिक रूप से यह पुष्टि कर दी है कि इसका अगला 5G फोन G सीरीज का होने वाला है। Nokia का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Nokia G42 5G होने वाला है जिसे कंपनी 11 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। आइए जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशंस और खास फीचर्स। 

Nokia G42 5G भारत में नोकिया का अगला 5G स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने इसे Amazon पर लिस्ट भी कर दिया है। फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। हालांकि अभी तक फोन के प्राइस डिटेल्स नहीं आए हैं, लेकिन इसके सभी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हो चुका है। फोन में ट्रिपल कैमरा देखने को मिलने वाला है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा। यह कैमरा AI फीचर्स के साथ आएगा। साथ ही कई और आकर्षक स्पेक्स फोन में दिए गए हैं। एक नजर डालते हैं Nokia G42 5G के स्पेसिफिकेशंस पर। 
 

Nokia G42 5G specifications

Nokia G42 5G में 6.56 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले देखने को मिलने वाला है। यह वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले डिजाइन के साथ आने वाला है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। एक खास फीचर के रूप में फोन के अंदर OZO Playback पावर्ड लाउडस्पीकर दिया गया है। फोन के कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इसमें तीन कैमरा वाला रियर सेटअप दिया गया है। जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। यह एक AI कैमरा होने वाला है। साथ में कंपनी ने एक मैक्रो सेंसर, और एक डेप्थ सेंसर भी दिया है। 

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdragon 480 Plus देखने को मिलने वाला है। फोन 11 जीबी तक रैम के साथ आने वाला है, जिसमें वर्चुअल रैम सपोर्ट भी शामिल है। माइक्रोसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नोकिया इसमें दो साल तक Android OS अपग्रेड करती रहेगी, और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देती रहेगी। फोन को दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिसमें पर्पल और सो ग्रे कलर शामिल हैं। फोन में 5000mAh बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसके अलावा यह साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन720x1612 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »