Nokia XpressMusic सीरीज़ की होगी वापसी, एक सर्टिफिकेशन से मिला इशारा

Nokia के इस फीचर फोन को TA-1212 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट में कीपैड है। किनारे पर लाल रंग की लाइनें हैं। यह फोन Nokia XpressMusic सीरीज़ की याद दिलाता है।

Nokia XpressMusic सीरीज़ की होगी वापसी, एक सर्टिफिकेशन से मिला इशारा
ख़ास बातें
  • 1,200 एमएएच की बैटरी हो सकती Nokia के इस फोन में
  • नोकिया के इस फोन में सिंगल वीजीए कैमरा और एलईडी फ्लैश होगा
  • 8 एमबी रैम और 16 एमबी स्टोरेज दी गई है इस नोकिया फोन में
विज्ञापन
HMD Global ने क्लासिक Nokia फोन की पुरानी यादों की मार्केटिंग करने का कोई मौका नहीं गवाया है, जैसे कि 8110 4G 'banana phone'। अब चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA की नई लिस्टिंग से प्रतीत होता है कि एचएमडी ग्लोबल के फीचर फोन परिवार में नए सदस्य की एंट्री होने वाली है। इस फीचर फोन को TA-1212 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट में कीपैड है। किनारे पर लाल रंग की लाइनें हैं। यह फोन Nokia XpressMusic सीरीज़ की याद दिलाता है। हो सकता है कि नया फोन इसी नाम से मार्केट में आए।

TENAA की इस लिस्टिंग के बारे में जानकारी Slashleaks द्वारा दी गई है। यह कैंडीबार फोन 2.4 इंच के टीएफटी डिस्प्ले 320x240 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ दिख रहा है। इसमें 0.36 गीगाहर्ट्ज़ सिंगल-कोर प्रोसेसर, 8 एमबी रैम और 16 एमबी स्टोरेज है। फोन की बैटरी 1,200 एमएएच की हो सकती है। इस लिस्टिंग में फोन के डाडमेंशन का भी ज़िक्र है- 123.75×52.43×13.1 एमएम। वज़न 88 ग्राम है।

फोन के किनारों में 2 लाल स्ट्राइप हैं, जो इस फोन के म्यूजिक सेंट्रिक हैंडसेट होने की तरफ इशारा कर रहा है। प्रोसेसर को देखें, तो यह दूसरे बेसिक फीचर फोन की तरह ही होगा जैसे कि Nokia 110 (2019)। इस फोन में सिंगल वीजीए कैमरा और एलईडी फ्लैश होगा। हमने फोन की दो बड़ी स्लिट्स भी नोटिस की है, जो फोन के टॉप और बॉटम में दी गई है। यह फोन का ईयरपीस और स्पीकर हो सकता है। अगर इस हैंडसेट के ज़रिए XpressMusic Nokia सीरीज़ की वापसी हुई तो दोनों ही छेद लाउडस्पीकर की तरह काम करेंगे। यह फोन 2जी डिवाइस ही होगा, जो केवल कुछ ही मार्केट्स में लॉन्च होगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, TENAA
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »