Nokia यूज़र्स को लॉकडाउन में राहत, कंपनी ने बढ़ाई वारंटी

Realme, Huawei और इसके सब-ब्रांड Honor सहित कई कंपनियों ने पिछले महीने न केवल स्मार्टफोन की बल्कि भारत में अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी बढ़ाई है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 15:41 IST
ख़ास बातें
  • Nokia ने अपने सभी मोबाइल फोन की वारंटी को 60 दिनों के लिए बढ़ाया
  • इससे पहले Realme, Huawei, Honor, Lenovo, Motorola भी बढ़ा चुके हैं वारंटी
  • Samsung ने न केवल मोबाइल बल्कि अपने पूरे पोर्टफोलियो की बढ़ाई है वारंटी

Samsung ने भारत में अपने पूरे प्रोडक्ट पोर्टफोलियो की वारंटी की अवधि को बढ़ाया है


Nokia ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने यह घोषित किया है कि कंपनी उन सभी नोकिया फोन पर वारंटी अवधि बढ़ाएगी, जिनकी वारंटी समाप्त हो गई है या इस साल 15 मार्च से 15 मई के बीच समाप्त हो रही है। फिनिश कंपनी का कहना है कि वारंटी अवधि 60 दिनों तक बढ़ाई गई है। इस फैसले के पीछे दुनिया भर में मचे कोरोनावायरस संक्रमण के बीच लोगों को राहत देना है। कंपनी की भारतीय ब्रांच ने Gadgets 360 को यह भी पुष्टि की है कि वारंटी का यह विस्तार भारत में भी लागू है, जहां 3 मई तक देशव्यापी लॉकडाउन चल रहा है।
Advertisement

एक नोट में एचएमडी ग्लोबल ने बताया कि COVID-19 महामारी के कारण कंपनी की रिपेयर और रिटर्न सेवाएं समस्याओं का सामना कर रही हैं।

एचएमडी ग्लोबल ने नोट में कहा, (अनुवादित) "यह सुनिश्चित करने के लिए कि हम अभी भी अपने वादे को पूरा कर सकें, हम आपके नोकिया फोन पर वारंटी 60 दिनों तक बढ़ा रहे हैं।" नोट में यह भी बताया गया है कि यूरोप और अमेरिका में ग्राहक, जहां नोकिया की ऑनलाइन रिपेयर और रिटर्न सेवाएं उपलब्ध हैं, सेवाओं का लाभ उठाने के लिए "अभी भी अपने फोन बुक करने का विकल्प चुन सकते हैं"। कंपनी फोन को रिपेयर करेगी और "बताई गई समय-सीमा " के अंदर वापस भेजेगी।
Advertisement

इस बीच जो यूज़र्स ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन की वारंटी तिथि की जांच करना चाहते हैं, उन्हें नोकिया के सपोर्ट वेबपेज पर मॉडल का आईएमईआई कोड डालना होगा। एंड्रॉयड यूजर्स फोन की सेटिंग्स> अबाउट फोन> स्टेटस> आईएमईआई इंफॉर्मेशन पर जाकर अपना ईएमईआई कोड जान सकते हैं। यदि आपके फोन में दो IMEI-कोड हैं, तो आप IMEI1 को डालें। नोकिया फीचर फोन यूज़र्स फोन की होम स्क्रीन पर कीपैड पर * # 06 # डायल कर अपना IMEI कोड ले सकते हैं।

इसके साथ ही HMD Global भी उन स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल हो गई है, जिन्होंने हाल ही में नोवल कोरोनोवायरस महामारी के कारण अपने प्रोडक्ट्स पर वारंटी की अवधि को बढ़ा दिया था। Realme, Huawei और इसके सब-ब्रांड Honor सहित कई कंपनियों ने पिछले महीने न केवल स्मार्टफोन की बल्कि भारत में अपने सभी प्रोडक्ट्स की वारंटी बढ़ाई है।
Advertisement

इस महीने की शुरुआत में Lenovo और Motorola ने भी 31 मई तक अपने प्रोडक्ट्स की ग्लोबल वारंटी को बढ़ा दिया था। दक्षिण कोरियाई दिग्गज Samsung ने भी भारत में अपने पूरे प्रोडक्ट्स पोर्टफोलियो पर दी जाने वाली वारंटी कवरेज को 31 मई तक बढ़ा दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.