Nokia 5.2 के बारे में मिली जानकारी, 48 मेगापिक्सल कैमरे से हो सकता है लैस

Nokia Daredevil हैंडसेट में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। एक तस्वीर में इस फोन का नाम एचएमडी ग्लोबल डेयरडेविल बताया गया है। इसे नोकिया 5.2 के नाम से लाया जा सकता है।

Nokia 5.2 के बारे में मिली जानकारी, 48 मेगापिक्सल कैमरे से हो सकता है लैस

Nokia 5.2 में हो सकता है स्नैपड्रैगन 660

ख़ास बातें
  • यह नोकिया फोन 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा
  • नोकिया डेयरडेविल को मार्केट में Nokia 5.2 के नाम से लाया जा सकता है
  • लीक हुई तस्वीरों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की झलक मिली
विज्ञापन
खबर मिली है कि एचएमडी ग्लोबल मार्केट में 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस नया Nokia स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। तीन रियर कैमरे वाले एक नोकिया फोन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। इन तस्वीरों में सर्कुलर कैमरा सेटअप है। इस फोन का कोडनेम ‘Daredevil' है। लीक हुई तस्वीरों में रियर पैनल ग्लॉसी फिनिश के साथ नज़र आ रहा है। यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। वहीं, डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच वाला है। नोकिया ब्रांड के इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और साथ में वाइड-एंगल कैमरा भी होगा। खबर है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ आएगा। मार्केट में इसे Nokia 5.2 के नाम से उतारा जा सकता है।

नोकिया डेयरडेविल की इन कथित तस्वीरों की झलक बायदू पर मिली। तस्वीरें काले रंग वाले एक नोकिया फोन की है और इसमें पिछले हिस्से पर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल है। लीक हुई तस्वीरों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की भी झलक मिली है। इसके ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर है। फ्रंट पैनल पर वाटरड्रॉप नॉच है। सॉफ्टवेयर स्टॉक एंड्रॉयड लगता है।

EXIF डेटा से इशारा मिलता है कि नोकिया डेयरडेविल हैंडसेट में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। एक तस्वीर में इस फोन का नाम एचएमडी ग्लोबल डेयरडेविल बताया गया है। अन्य तस्वीरों से पता चलता है कि स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी 410 पिक्सल प्रति इंच।
 
nokia

खबर है कि यह नोकिया फोन 3,500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। कैमरा यूआई में वाइड-एंगल विकल्प है। इसका मतलब है कि तीन रियर कैमरों में एक वाइड-एंगल सेंसर भी है।

इसके अतिरिक्त Nokia anew के ट्वीट में दावा किया गया है कि नोकिया डेयरडेविल को मार्केट में Nokia 5.2 के नाम से लाया जा सकता है। लेकिन ऐसा कब तक होगा? यह नहीं पता।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Daredevil
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  2. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  3. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  6. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  7. Vivo T5 Lite 5G में मिल सकती है 6.74 इंच HD+ LCD स्क्रीन, 6,500mAh की बैटरी
  8. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus 16 में 185Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिल सकता है BOE डिस्प्ले
  10. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »