नोकिया ब्रांड के और एंड्रॉयड स्मार्टफोन 26 फरवरी को होंगे लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 13 जनवरी 2017 12:02 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया ई1 हो सकता है लॉन्च
  • एमडब्ल्यूसी 2017 की शुरुआत 27 फरवरी से होगी
  • इस साल सात नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है
एचएमडी ग्लोबल ने पिछले हफ्ते रविवार को नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करके सबको चौंका दिया। नोकिया 6 को चीनी मार्केट के लिए पेश किया गया है। अब एचएमडी ग्लोबल ने जानकारी दी है कि नोकिया ब्रांड के और स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किए जाएंगे। पिछले साल की तरह इस बार भी एमडब्ल्यूसी 2017 का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना शहर में होगा।
 

मीडिया को भेजे इनवाइट से पता चलता है कि एचएमडी ग्लोबल द्वारा बनाए गए नोकिया ब्रांड के एंड्रॉयड फोन 26 फरवरी को लॉन्च होंगे। मज़ेदार बात यह है कि यह तारीख भी रविवार है। हाल ही में लीक हुई जानकारियों के आधार पर कहा जा सकता है कि इस दिन नोकिया ई1 को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीरें और डिज़ाइन स्केच कुछ दिन पहले लीक हुए थे। जानकारी मिली है कि कथित ई1 बजट स्मार्टफोन में 720x1280 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला 5.2 या 5.3 इंच का डिस्प्ले होगा।
Advertisement

नोकिया ई1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड नूगा पर चलेगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम और एड्रेनो 308 जीपीयू होगा। कैमरे की बात करें तो नोकिया ई1 में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

कंपनी इस इवेंट में चीन के अलावा दूसरे बाज़ारों में कुछ दूसरे नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

इसके अलावा, नोकिया 6 के लिए कंपनी ने चीन में जेडीडॉटकॉम को रिटेल पार्टनर बनाया है। 19 जनवरी को होने वाली पहली सेल के लिए स्मार्टफोन के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) वाले नोकिया 6 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होगी। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Advertisement

एमडब्ल्यूसी 2017 की शुरुआत 27 फरवरी से होगी और 2 मार्च तक चलेगी। कंपनी द्वारा इस साल सात नोकिया एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia Android Smartphones, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
  2. HMD ने टीज किया धांसू कैमरा फोन! लौट रहा Nokia PureView?
  3. Xiaomi 18 Max में हो सकती है 8000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिप!
  4. 380 दिनों तक 760GB डेटा, ₹1 लाख का इंश्योरेंस, BSNL का नया धमाका प्लान!
  5. Huawei OSTA O1 Pro हुआ लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ
  6. सावधान! हैकर नए तरीके से कर रहे स्कैम, ऐसे करें बचाव
  7. ₹5250 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Nvidia और AMD को ट्रंप सरकार से मिला था चीन को लाखों AI चिप्स के एक्सपोर्ट का अप्रूवल
  9. भारत में एक्सक्लूसिव रेड कलर में लॉन्च हो सकता है Vivo V80 FE
  10. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.