नोकिया सी1 की नई फोटो लीक और स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

नोकिया सी1 की नई फोटो लीक और स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा
विज्ञापन
एक बार फिर नोकिया सी1 स्मार्टफोन की तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई है। इसके साथ कई स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ है। गौर करने वाली बात है कि इस बार भी तस्वीर और स्पेसिफिकेशन उसी शख्स ने सार्वजनिक किए है जिसने हाल ही में इस हैंडसेट का रेंडर इमेज इंटरनेट पर जारी किया था। इस रेंडर इमेज से खुलासा हुआ था कि इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे- एक विंडोज 10 मोबाइल पर चलने वाला और दूसरा एंड्रॉयड पर।

नई तस्वीर में नोकिया सी1 के स्क्रीन पर एंड्रॉयड ओएस पर चल रहा ज़ेड लॉन्चर नज़र आ रहा है। हैंडसेट का ग्रे, व्हाइट और पीच कलर वेरिएंट दिख रहा है। सूत्र ने खुलासा किया है कि स्मार्टफोन दो साइज में आएगा। दोनों ही डिवाइस में अलग-अलग कैमरा सेटअप होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, एक वेरिएंट में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा और दूसरे में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले। छोटे स्क्रीन साइज वाला नोकिया सी1 2जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। बड़ा वाला वेरिएंट 3 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। इसमें 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध होगा।

यह भी कहा गया है कि नोकिया सी1 पर कंपनी इतने दिनों के काम कर रही है कि उसके शुरुआती हार्डवेयर डिजाइन को भी बदल डाला गया है।

पुरानी रिपोर्ट में इस हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए जाने के कयास लगाए थे जो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होंगे। एक रेंडर इमेज को सार्वजनिक किया गया था जिसमें सामने की तरफ दिख रहा हैंडसेट एंड्रॉयड से लैस है और बैकग्राउंड वाले डिवाइस विंडोज 10 मोबाइल से। जिस टिप्सटर ने इस तस्वीर को लीक किया, उसका दावा है कि यह हैंडसेट दोनों ओएस के साथ आएगा।

वैसे, माइक्रोसॉफ्ट के साथ हुए करार के कारण एक समय दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया मोबाइल बिजनेस में 2016 की चौथी तिमाही तक वापसी नहीं कर सकती। नोकिया ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि कंपनी की स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी की योजना है। इसके बाद कंपनी ने बयान दिया कि उसे ऐसे पार्टनर की तलाश है जो प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट की जिम्मेदारी उठाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »