नोकिया सी1 एंड्रॉयड फोन की तस्वीर फिर आई सामने

नोकिया सी1 एंड्रॉयड फोन की तस्वीर फिर आई सामने
विज्ञापन
फिनलैंड की कंपनी नोकिया ने इस साल की शुरुआत में ही खुलासा किया था कि उसकी स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी की योजना है। इसके बाद से नोकिया सी1 हैंडसेट सुर्खियों का हिस्सा रहा। इस बार अभी तक लॉन्च नहीं किए गए इस हैंडसेट के नए रेंडर इमेज इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। वैसे तो अब तक आई ज्यादातर रिपोर्ट में यही कहा गया है कि यह हैंडसेट एंड्रॉयड पर चलेगा। लेकिन ताजा जानकारी यह है कि हैंडसेट विंडोज 10 मोबाइल ओएस से भी लैस होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट के दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएं जो अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस हों। रेंडर इमेज के बारे में आपको बता दें कि यह वास्तविक तस्वीरें नहीं होतीं। यह कंप्यूटर पर ग्राफिक्स की मदद से बनाई गई तस्वीरें हैं।

लीक हुई तस्वीर में नोकिया सी1 के व्हाइट, गोल्ड, पिंक और ग्रे कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं और साथ में दो अन्य मॉडल भी। रेंडर इमेज में सामने की तरफ दिख रहा हैंडसेट एंड्रॉयड से लैस है और बैकग्राउंड वाले डिवाइस विंडोज 10 मोबाइल से। जिस टिप्सटर ने इस तस्वीर को लीक किया, उसका दावा है कि यह हैंडसेट दोनों ओएस के साथ आएगा।

पुरानी रिपोर्ट को सच मानें तो इस स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नोकिया सी1 हैंडसेट में इंटेल चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम होगा।

वैसे, माइक्रोसॉफ्ट के साथ हुए करार के कारण एक समय दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता कंपनी नोकिया मोबाइल बिजनेस में 2016 की चौथी तिमाही तक वापसी नहीं कर सकती। नोकिया ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि कंपनी की स्मार्टफोन बिजनेस में वापसी की योजना है। इसके बाद कंपनी ने बयान दिया कि उसे ऐसे पार्टनर की तलाश है जो प्रोडक्ट की मैन्यूफैक्चरिंग, सेल्स, मार्केटिंग और कस्टमर सपोर्ट की जिम्मेदारी उठाए।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »